फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ccp Chairman Xi Jinping, Hong Kong, Chinese Communist Party , Party Congress, Queen Elizabeth

china: शी जिनपिंग पांच साल और संभालेंगे सत्ता की कमान, 16 अक्टूबर को धूमधाम के साथ करेंगे कार्यक्रम

Mon, 26 Sep 2022 11:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 11:11 PM IST
सार


चीन की सरकारी मीडिया ने पार्टी के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को होने वाली सीपीसी की आगामी 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में भाग लेने के लिए कुल 2,296 प्रतिनिधियों को निर्वाचित किया गया था।

विज्ञापन
ccp Chairman Xi Jinping, Hong Kong, Chinese Communist Party , Party Congress,  Queen Elizabeth
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन में सैन्य तख्ता पलट और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद किए जाने की अफवाहों के बीच चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अगले माह 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन कर रही है। 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। कांग्रेस के आयोजन से साफ है कि इस मौके पर शी  जिनपिंग सत्ता में अपने कार्यकाल को और पांच साल तक बढ़ाएंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यो से पहले कांग्रेस का आयोजन करती है।
विज्ञापन


चीन की सरकारी मीडिया ने पार्टी के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि 16 अक्टूबर को होने वाली सीपीसी की आगामी 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में भाग लेने के लिए कुल 2,296 प्रतिनिधियों को निर्वाचित किया गया था। जिनपिंग के तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने को लेकर सत्तारूढ़ दल के भीतर तनाव की अफवाहों और अटकलों को खारिज करते हुए, बयान में कहा गया है कि इन प्रतिनिधियों को समाजवाद पर शी जिनपिंग थॉट के मार्गदर्शन में चुना गया था। गौरतलब है कि शी जिनपिंग खुद इस साल अप्रैल में कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए थे। 
विज्ञापन



हर पांच साल में होता है कांग्रेस का आयोजन
सीपीसी हर पांच साल में एक कांग्रेस का आयोजन करती है। अटकलें है कि चीन में वाली कांग्रेस इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन होगा। वहीं, यह भी सामने आ रहा है कि शी जिनपिंग एक बार फिर अपने कार्यकाल का विस्तार करेंगे। पार्टी, सेना और प्रेसीडेंसी के प्रमुख शी जिनपिंग इस साल अपना 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनपिंग ने सत्ता पर पकड़ मजबूत की
2012 के अंत में एक समान सीपीसी कांग्रेस में अपने पहले चुनाव के बाद से शी जिनपिंग ने पार्टी का नेतृत्व किया है। पार्टी प्रमुख, शक्तिशाली सेनाध्यक्ष और राष्ट्रपति पद संभालने के साथ ही शी जिनपिंग ने सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत की है। उनकी मौजूदगी ने कई मुद्दों पर देश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच पार्टी और देश की स्थिरता को मजबूत करने के लिए मजबूत नेतृत्व के महत्व को भी सामने रखा। 


भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई
उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जैसे अत्यधिक सफल अभियानों के साथ एक लाख से अधिक अधिकारियों को दंडित करना जैसे कार्यक्रम चलाए गए जिसमें सेना के 50 से अधिक शीर्ष जनरल भी शामिल हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के साथ हांगकांग में बड़े पैमाने पर चीन विरोधी आंदोलन से निपटना और इससे उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से सामना करना भी अहम रहा। वुहान से कोरोना वायरस महामारी उभरने के बीच जिनपिंग हर साल मजबूत होकर उभरे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed