{"_id":"645dc59846fe1d92c908f427","slug":"carl-icahn-says-his-company-will-take-action-against-hindenburg-report-against-ichan-enterprises-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindenburg: हिंडनबर्ग के खिलाफ कार्रवाई करेंगे कार्ल इकान, बोले- जानबूझकर किया हमारा नुकसान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Hindenburg: हिंडनबर्ग के खिलाफ कार्रवाई करेंगे कार्ल इकान, बोले- जानबूझकर किया हमारा नुकसान
Fri, 12 May 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 12 May 2023 10:26 AM IST
सार
इकाना ने कहा कि हिंडनबर्ग पहले कंपनियों के खिलाफ भ्रामक और झूठा प्रचार करती है और उनकी छवि को धूमिल करके निवेशकों की मेहनत से कमाई बचत का नुकसान करती है लेकिन हम कई अन्य पीड़ितों की तरह चुपचाप नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
कार्ल इकान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंडनबर्ग रिसर्च का नया शिकार बनी है इकान एंटरप्राइजेज। हिंडनबर्ग ने इकान इंटरप्राइजेज पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते इकान एंटरप्राइजेज की मार्केट वैल्यू में भारी गिरावट आई है। अब इकान इंटरप्राइजेज के चेयरमैन कार्ल इकान ने हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
कार्ल इकान ने कहा- हम चुपचाप नहीं बैठेंगे
कार्ल इकान ने कहा कि 'वह अपने यूनिट होल्डर्स को बचाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।' उन्होंने कहा कि 'नाथन एंडरसन द्वारा बनाई गई हिंडनबर्ग रिसर्च का नाम ब्लिट्जक्रेग रिसर्च होना चाहिए क्योंकि यह सीधे साधे नागरिकों को नुकसान पहुंचाती है और उनकी संपत्ति को तबाह करती है। इकाना ने कहा कि हिंडनबर्ग पहले कंपनियों के खिलाफ भ्रामक और झूठा प्रचार करती है और उनकी छवि को धूमिल करके निवेशकों की मेहनत से कमाई बचत का नुकसान करती है लेकिन हम कई अन्य पीड़ितों की तरह चुपचाप नहीं बैठेंगे और अपने यूनिटहोल्डर्स को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
हिंडनबर्ग ने लगाए थे ये आरोप
बता दें कि बीती दो मई को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इकान एंटरप्राइजेज, जो कि विभिन्न सेक्टर में निवेश करती है, उसने अपनी संपत्तियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। साथ ही पोंजी स्कीम जैसे आर्थिक स्ट्रक्चर को अपनाने का भी आरोप लगाया था। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इकान एंटरप्राइजेज के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट आई है और उसकी मार्केट वैल्यू 6.6 बिलियन डॉलर तक गिर गई है। इसके बाद इकान एंटरप्राइजेज के खिलाफ सरकार ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार्ल इकान ने कहा कि उनकी कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत है और उनकी कंपनी के पास 1.9 बिलियन नकद और 4 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त लिक्विडिटी है। इससे पहले जनवरी में हिंडनबर्ग ने अदाणी समूह के खिलाफ भी अपनी रिपोर्ट जारी की थी, जिसके बाद से अदाणी समूह की वैल्यूएशन में जबरदस्त गिरावट आई है। हालांकि अदाणी समूह ने भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को समूह की छवि खराब करने वाला करार दिया था।