फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   car companies like Mercedes and Ford decides to stop manufacturing Petrol Diesel vehicles by 2040 at COP26

बड़ी पहल: 2040 से नहीं बनाएंगे पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहन, मर्सिडीज-फोर्ड समेत इन कंपनियों ने लिया फैसला

Wed, 10 Nov 2021 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ग्लास्गो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 10 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में इस समय जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन कॉप26 का आयोजन हो रहा है। बुधवार को यहां दुनिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों ने एक बहुत महत्वपूर्ण एलान किया। 

विज्ञापन
car companies like Mercedes and Ford decides to stop manufacturing Petrol Diesel vehicles by 2040 at COP26
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी समस्याएं दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं और इनकी गंभीरता में समय के साथ इजाफा होता जा रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए दुनिया की छह बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों ने एक बहुत अहम फैसला लिया है। ग्लास्गो में हो रहे कॉप26 जलवायु शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रही इन कंपनियों ने कहा है कि साल 2040 से हम पेट्रोल और डीजल से चलने वाली गाड़ियों का निर्माण नहीं करेंगे।

विज्ञापन


इन कंपनियों में मर्सिडीज, फोर्ड, वॉल्वो, जनरल मोटर्स जैसे नाम शामिल हैं। सम्मेलन में 2040 तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की बिक्री को खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, टोयोटा, फॉक्सवैगन और निसान जैसी कंपनियों ने इसे स्वीकार नहीं किया है। ग्लास्गो में हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनियाभर के नेता जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान जैसी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed