फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cannes Film Festival: Cannes will witness the rich past and future of Indian cinema

Cannes Film Festival: कान में भारतीय सिनेमा का समृद्ध अतीत और संभावनाओं से भरा भविष्य दिखेगा

Wed, 18 May 2022 07:26 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला के लिए कान से नम्रता जोशी
अमर उजाला के लिए कान से नम्रता जोशी Published by: योगेश साहू Updated Wed, 18 May 2022 07:26 AM IST
विज्ञापन
Cannes Film Festival: Cannes will witness the rich past and future of Indian cinema
Anurag Thakur - फोटो : ANI

कान फिल्म फेस्टिवल में आधिकारिक सम्मानित देश के तौर पर शामिल होने वाला भारत पहला देश है। असल में यह व्यापारिक पहल, मर्शे डू फिल्म (कान फिल्म मार्केट) के तहत हो रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल के हीरक (75वां) संस्करण में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे भारत का आधिकारिक सम्मानित देश के तौर पर शामिल होना, भारत और फ्रांस के प्रगाढ़ होते रिश्तों का भी संकेत है। भारत के लिए कई वजहों से यह आयोजन खास है। फेस्टिवल में प्रदर्शन के लिए चार भारतीय फिल्में चुनी गई हैं।

विज्ञापन


क्लासिक फिल्मों की श्रेणी में सत्यजीत रे की 1970 की फिल्म प्रतिद्वंद्वी का पुनर्स्थापित संस्करण प्रदर्शित किया जाएगा। इसे नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफडीसी) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से शुरू किए गए राष्ट्रीय फिल्म विरासत अभियान के तहत पुनर्स्थापित किया है। इसके संबंध में कान फिल्म फेस्टिवल की तरफ से बताया गया कि फिल्म के मूल 35 मिमी कैमरा नेगेटिव को एआरआरआई स्कैन-एक्सटी पर 4के रेजोल्युशन में तैयार किया गया है, इसके अलावा निर्माता पूर्णिमा दत्ता ने मूल 35 मिमी साउंड नेगेटिव भी मुहैया कराए हैं।
विज्ञापन


हालांकि, नेगेटिव के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसकी वजह से उन हिस्सों को मूल की बजाय बाजार में रिलीज की गई फिल्म के 35 मिमी नेगेटिव से स्कैन किया गया। इसका पुनर्स्थापन प्राइम फोकस टेक्नोलॉजी की तरफ से किया गया और निगरानी सुदीप चटर्जी ने की थी। सिनेमा के छात्रों को समर्पित ला सिनेफोंदेस्यां श्रेणी में 13 लाइव एक्शन और तीन एनिमेटेड फिल्में शामिल की गई हैं। विजेताओं की घोषणा 26 मई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दो पुरानी फिल्मों के अलावा फिल्म फेस्टिवल में व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट के 232 वर्षीय छात्र प्रथम खुराना की 26 मिनट की फिल्म नउहा भी प्रदर्शित की जाएगी। अंतिम वर्ष की थीसिस के तौर पर तैयार की गई इस फिल्म के साथ खुराना को फेस्टिवल के ला सिनेफोंदेस्यां श्रेणी में शामिल किया गया है।
  • 2020 में एफटीआईआई पुणे की अश्मिता गुहा नियोगी ने अपनी फिल्म कैटडॉग के लिए इस श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता था। 

अरविंदन की फिल्म थम्प भी दिखाई जाएगी
क्लासिक श्रेणी में ही जी अरविंदन की फिल्म थम्प (द सर्कस टेंट) का पुनर्स्थापित प्रिंट प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, द फिल्म फाउंडेशन वर्ल्ड सिनेमा प्रोजेक्ट और सिनेटेका डि बोलोग्ना ने प्रसाद कॉपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के चेन्नई स्थित पोस्ट स्टूडियो और एल इमेजिन रिट्रोवाटा लेबोरेटरी में इसका पुनर्स्थापन किया। 

स्पेशल स्क्रीनिंग : शौनक सेन की डॉक्यूमेंट्री ऑल दैट ब्रीथ्स
एक और युवा भारतीय शौनक सेन को कान का मंच मिलेगा। उनकी शानदार डॉक्यूमेंट्री ऑल दैट ब्रीब्स को स्पेशल स्क्रीनिंग श्रेणी में प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर इस साल जनवरी में सनडांस फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसने वर्ल्ड सिनेमा डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में ग्रैंड जूरी पुरस्कार से नवाजा गया। 



मोदी बोले- भारत में तलाशने के लिए बहुत सी कहानियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं को आमंत्रित करते हुए कहा भारत में बहुत सी कहानियां हैं जिन्हें तलाश कर उन पर फिल्में बनाई जा सकती हैं। फ्रांस में मंगलवार से शुरू हुए कान फिल्म महोत्सव में भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' के तौर पर आमंत्रित किए जाने पर पीएम ने प्रसन्नता जाहिर की।

राजनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होना अपार खुशी और गर्व का विषय...
पीएम मोदी ने एक संदेश में कहा, भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के साथ भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होना अपार खुशी और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मजबूती के कारण दुनियाभर में भारत सबसे बड़ा फिल्म निर्माता देश है। भारत में विश्व का कंटेंट हब बनने की असीम क्षमता है।

जूरी भी तैयार
75वें कान फिल्म समारोह की जूरी में अध्यक्ष और जूरी सदस्य रेबेका हॉल, नूमी रैपेस और जैस्मीन ट्रिंका शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed