{"_id":"63b93a0f1ea63e5a7875e260","slug":"canadian-sikh-woman-designed-special-helmets-for-her-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: सिख बच्चों के लिए मां ने बनाया खास हेलमेट, पगड़ी के साथ पहनने में नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: सिख बच्चों के लिए मां ने बनाया खास हेलमेट, पगड़ी के साथ पहनने में नहीं होगी दिक्कत
Sat, 07 Jan 2023 02:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:53 PM IST
सार
सीबीसी न्यूज के अनुसार पगड़ी के अनुकूल इन हेलमेट को सुरक्षा सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। यानी दुर्घटना की दशा में बचाव में असरकारी पाए गए हैं। इन्हें सिख बच्चों के लिए खास तौर से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
कनाडा की टीना सिंह ने बच्चों के लिए बनाए खास हेलमेट
- फोटो : social media
विस्तार
भारत, कनाडा समेत कई देशों में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। ऐसे में सिखों व उनके बच्चों को बहुत परेशानी आती है, क्योंकि वे साफा या पगड़ी पहनते हैं। ऐसी ही परेशानी का हल निकालने के लिए कनाडा में एक मां ने अपने बच्चों के लिए खासतौर से हेलमेट बनाया है। इसे पगड़ी के साथ पहना जा सकेगा।
विज्ञापन
कनाडा में रहने वाली सिख महिला टीना सिंह अपने बेटों के लिए काफी दिनों से ऐसा हेलमेट तलाश रही थी, जो वे पगड़ी के साथ पहन सकें। जब वह कहीं नहीं मिला तो टीना सिंह ने खुद ही इसे डिजाइन कर बनवा लिया। सीबीसी न्यूज के अनुसार पगड़ी के अनुकूल इन हेलमेट को सुरक्षा सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। यानी दुर्घटना की दशा में बचाव में असरकारी पाए गए हैं। इन्हें सिख बच्चों के लिए खास तौर से डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
नहीं था अच्छा विकल्प, इसलिए तैयार किए
टीना सिंह ने कहा कि वे बच्चों के स्पोर्ट्स हेलमेट के लिए काफी समय से परेशान थीं। उन्हें अच्छे हेलमेट नहीं मिल रहे थे। हताश होकर उन्होंने खुद ही डिजाइन करने का प्रयास किया। यह प्रयास सफल रहा। टीना सिंह ने अपनी इस कामयाबी की कहानी इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस पर उनकी खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन