{"_id":"5e38bd5c8ebc3e4b43353be9","slug":"canadian-residents-do-not-want-to-bear-prince-harry-and-meghan-markle-security-expenses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही जिंदगी छोड़ने वाले हैरी-मेगन का सुरक्षा खर्च उठाना नहीं चाहते कनाडा के निवासी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शाही जिंदगी छोड़ने वाले हैरी-मेगन का सुरक्षा खर्च उठाना नहीं चाहते कनाडा के निवासी
Tue, 04 Feb 2020 06:10 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में हुए एक अध्ययन में कहा गया है कि कनाडा सरकार को ब्रिटिश कोलंबिया में बस चुके प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की सुरक्षा के लिए उनके देश को भुगतान नहीं करना चाहिए। इस संबंध में कनाडा के लोगों का स्पष्ट मत है कि कनाडा को उनके खर्चे पर प्रिंस हैरी व उनकी पत्नी की सुरक्षा नहीं करना चाहिए। बता दें कि प्रिंस अपनी पत्नी के साथ राजपरिवार का वरिष्ठ पद छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
सीटीवी के लिए नानोस रिसर्च ने जिन लोगों से बात की उनमें से 77 फीसदी ने कहा कि कनाडा के करदाताओं को ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स के लिए खर्च नहीं करना चाहिए क्योंकि वे कनाडा में महारानी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं रह रहे हैं। केवल 19 फीसदी कनाडाई लोगों ने कहा कि ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्यों की सुरक्षा का खर्च उनके देश द्वारा वहन करने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
हैरी और मेगन की सुरक्षा का खर्च कौन वहन करेगा इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कनाडा के प्रशासन ने यह संकेत दिया है कि इस बारे में चर्चा चल रही है। सर्वेक्षण में कनाडा के 1000 से अधिक लोगों से बात की गई।
विज्ञापन