फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canadian prime minister reiterates stance on farmer protest amid diplomatic call

किसान आंदोलन पर कनाडा के पीएम का रुख बरकरार, भारत ने आलोचना करते हुए बताया पाखंड

Sat, 05 Dec 2020 08:36 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 05 Dec 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
canadian prime minister reiterates stance on farmer protest amid diplomatic call
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook/Justin Trudeau

किसान आंदोलन पर कनाडा केे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान पर भारत की ओर से कड़ी नारजगी जताई गई है। भारत की नाराजगी के बाद भी पीएम ट्रूडो किसान आंदोलन को लेकर दिए गए अपने बयान पर कायम हैं। विदेश मंत्री ने इसे देश का आंतरिक मामला करार कर हस्तक्षेप ना करने की बात कही और कहा कि अगर इस तरह के बयान जारी रहे तो इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को गंभीर नुकसान होगा।

विज्ञापन



किसान आंदोलन पर दिए अपने बयान पर कायम पीएम ट्रूडो
शुक्रवार को एक बार फिर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने किसान कानूनों पर दिए अपने बयान पर रुख को दोहराया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कनाडा दुनियाभर में शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार के लिए और मानवाधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। 
विज्ञापन


पीएम के बयान पर भारत की ओर से आपत्ति जताई गई थी और कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया गया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय किसानों से संबंधित मुद्दों पर कनाडाई प्रधानमंत्री, कुछ कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों की टिप्पणी हमारे आंतरिक मामले में स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने कनाडा के रुख की आलोचना, बताया पाखंड
भाजपा ने भारत में किसानों के प्रदर्शन पर कनाडा के रुख की आलोचना करते हुए शनिवार को इसे ‘पाखंड’ करार देते हुए कहा कि वह डब्ल्यूटीओ में न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य कृषि नीतियों का विरोध करता है और भारत के खाद्य एवं जीविकोपार्जन सुरक्षा सहित घरेलू कृषि उपायों पर सवाल उठाता है।

भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाइवाले ने ट्वीट किया कि वह (कनाडा) भारत के किसानों को बचाने के लिए लागू आयात पांबदियों का विरोध करता है। डल्ब्यूटीओ में भारत की कृषि नीतियों पर कनाडा ने सवाल उठाए और यह इस हकीकत के सबूत हैं भारत के किसानों और कृषि उत्पादकों की वास्तविक बेहतरी को लेकर कनाडा की चिंता कितनी कम है।

किसान आंदोलन पर कनाडा के पीएम का बयान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत में चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर टिप्पणी की थी। कनाडाई पीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकारों की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने अपने बयान में भारतीय किसानों का समर्थन करते हुए कहा कि देश में स्थिति चिंताजनक है।

ट्रूडो ने कहा था कि किसानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के बारे में भारत से खबरें आ रही हैं। स्थिति चिंताजनक है और हम सभी अपने परिवार और दोस्तों को लेकर बहुत चिंतित हैं। मुझे पता है कि आप में से कई लोगों के लिए यह एक वास्तविकता है। मैं आपको याद दिला दूं कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के अधिकारों की रक्षा के लिए कनाडा हमेशा खड़ा रहेगा।

ट्रूडो के बयान से दोनों देश के रिश्तों पर पड़ेगा असर?
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें उम्मीद है कि कनाडाई सरकार भारतीय राजनयिकों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इससे पहले भारत की ओर से कनाडा के प्रधानमंत्री के बयान पर आपत्ति जताई गई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां अनुचित हैं।


विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि बेहतर होगा कि कूटनीतिक बातचीत राजनीतिक उद्देश्यों के लिए गलत तरीके से प्रस्तुत नहीं की जाए। हालांकि, ट्रूडो का ताजा बयान दोनों देशों के रिश्तों को और प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed