फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian officials find dead body near river; suspect it to be of missing Indian student: Report

Canada: कनाडा पुलिस को असिनिबाइन नदी के पास मिला शव; लापता भारतीय छात्र का होने की आशंका

Tue, 20 Jun 2023 03:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 03:01 PM IST
सार

रविवार शाम मैनिटोबा प्रांत में ब्रैंडन सिटी के पूर्व में असिनिबाइन नदी और राजमार्ग 110 पुल के पास आपातकालीन जांच कर्मियों को एक शव मिला था। जांच कर्मियों ने शव असिनिबाइन कम्युनिटी कॉलेज के छात्र विषय पटेल के होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Canadian officials find dead body near river; suspect it to be of missing Indian student: Report
कनाडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

कनाडा में पुलिस को रविवार को असिनिबाइन नदी के पास एक शव मिला है। पुलिस का कहना है कि ये शव बीते सप्ताह मैनिटोबा शहर से लापता हुए भारतीय छात्र का विषय पटेल का है। हालांकि उसकी पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम मैनिटोबा प्रांत में ब्रैंडन सिटी के पूर्व में असिनिबाइन नदी और राजमार्ग 110 पुल के पास आपातकालीन जांच कर्मियों को एक शव मिला था। जांच कर्मियों का मानना है कि शव असिनिबाइन कम्युनिटी कॉलेज के छात्र विषय पटेल का है। बता दें कि विषय पटेल भारत के गुजरात का है। वह शुक्रवार सुबह से लापता हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विषय पटेल के परिजनों ने शनिवार सुबह ब्रैंडन पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विषय पटेल के परिवार के सदस्यों ने भी इलाके में उसकी खोज की थी। इसके बाद रविवार शाम असिनिबाइन नदी के पास उसके कपड़े पाए गए। इसके बाद आपातकालीन सेवा कर्मियों ने इलाके की तलाशी ली और उन्हें एक शव मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय छात्र विषय पटेल को एक ग्रे होंडा सिविक कार में अपने घर से निकलते हुए देखा गया था। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मृत व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पटेल को रिवरबैंक डिस्कवरी सेंटर मैदान की ओर जाते हुए देखा था।


वहीं, इस मामले में मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने कहा है कि अधिकारी जांच जारी रखेंगे। वहीं, विषय पटेल के एक मित्र ने बताया है कि वह बीते कुछ सालों से एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में असिनिबाइन कम्युनिटी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed