{"_id":"64d5167ddf595e410a01ee23","slug":"canadian-college-revokes-admission-offer-of-500-international-students-including-indians-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा के कॉलेज ने रद्द किए दाखिले, अधर में लटका 500 छात्रों का भविष्य, अधिक वीजा मंजूरी के कारण समस्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा के कॉलेज ने रद्द किए दाखिले, अधर में लटका 500 छात्रों का भविष्य, अधिक वीजा मंजूरी के कारण समस्या
Thu, 10 Aug 2023 10:25 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:25 PM IST
सार
कनाडा के ओंटारियो में एक कॉलेज ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने प्रवेश प्रस्ताव रद्द कर दिए। इसके बाद लगभग 500 अंतरराष्ट्रीय छात्र अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के नॉर्दर्न कॉलेज ने स्कूल शुरू होने से एक महीने पहले उनके दाखिले रद्द कर दिए, इसके बाद भारतीयों सहित कम से कम 500 छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दाखिला प्रस्ताव रद्द किए जाने की सूचना मिलने से पहले ही कुछ छात्र कनाडा में मौजूद थे। लगभग 500 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ओंटारियो के नॉर्दर्न कॉलेज ने ईमेल भेजकर उन्हें सूचित किया गया कि इस आगामी स्कूल वर्ष के लिए उनके प्रवेश प्रस्ताव रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
नॉर्दर्न कॉलेज का कहना है कि यह समस्या कनाडा की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए अपेक्षा से अधिक वीजा को मंजूरी देने के कारण पैदा हुई है। इस बारे में पंजाब की एक छात्रा एशले ने बताया कि उसने पहले ही अपनी पंजीकरण फीस का भुगतान कर दिया है। पंजाब से टोरंटो के लिए अपनी एकतरफा उड़ान बुक कर ली थी। उसे एक सप्ताह पहले ही पता चला कि उसे अब ओंटारियो के नॉर्दर्न कॉलेज में उसका दाखिला रद्द कर दिया गया है। यह मेरे लिए बहुत हृदयविदारक है, इसका मेरी जीवनशैली पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
एशले को फरवरी में नॉर्दर्न कॉलेज से संबंध स्कारबोरो के प्योर्स कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से दाखिले का स्वीकृति पत्र मिला था। इसके बाद उलने छात्र वीजा के लिए आवेदन कर दिया था और स्वास्थ्य सेवा में अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसके अलावा उसने टोरंटो के लिए टिकट भी बुक कर लिया था।
विज्ञापन
इस बारे में कनाडा के प्योर्स कॉलेज ने कहा है कि वह दाखिला पत्र प्राप्त करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्वीकार करने के लिए तैयार है, लेकिन उसके सहयोगी नॉर्दर्न कॉलेज ने ऐसा करने से मना कर दिया है। उसके पास प्रवेश प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार नहीं है।
इस बीच, इंटरनेशनल सिख स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष और विश्व सिख संगठन के सदस्य जसप्रीत सिंह का कहना है कि ये स्थितियां एक बड़ी समस्या का संकेत हैं। इस तरह की प्रणाली छात्रों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि कनाडा में ऐसी स्थितियां असामान्य नहीं हैं। हर साल...हर सेमेस्टर में यही हो रहा है।
पहले भी दाखिला रद्द कर चुके हैं कनाडा के कॉलेज
यह पहली बार नहीं है जब टोरंटो के किसी स्कूल ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अधर में छोड़ दिया है। पिछले मई में भी ओंटारियो के सेंट लॉरेंस कॉलेज से संबद्ध अल्फा कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी ने सैकड़ों छात्रों के दाखिला निलंबित कर दिए थे।