फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian aircraft detects ‘banging sounds’ in search of missing Titanic sub, says US Coast Guard

लापता पनडुब्बी की आहट: कनाडाई विमान को पानी के अंदर मिली आवाज, लोगों के जिंदा होने की उम्मीद जगी

Wed, 21 Jun 2023 03:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2023 03:37 PM IST
सार

ओशनगेट अभियान के लिए प्रति व्यक्ति से 2,50,000 अमेरिकी डॉलर लिया गया है। टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए आठ दिवसीय मिशन की पेशकश करने वाली कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि पनडुब्बी चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में खो गई है। 

विज्ञापन
Canadian aircraft detects ‘banging sounds’ in search of missing Titanic sub, says US Coast Guard
Titanic Submarine - फोटो : Twitter/OceanGate

विस्तार

टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए ले जाने वाली पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में डूब गई थी। रविवार से ही इस पनडुब्बी का कुछ पता नहीं चल रहा है। परेशान करने वाली बात है कि पनडुब्बी पर सिर्फ 70 घंटे की ही ऑक्सीजन बची है। कैनेडियन कोस्ट गार्ड वाहन लगातार इस पनडुब्बी के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच उसे एक सफलता हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि कनाडाई कोस्ट गार्ड वाहन को समुद्र के अंदर से कुछ आवाजें सुनाई दी हैं। 

विज्ञापन


रोबोटिक सर्च ऑपरेशन चलाया
अमेरिकी तटरक्षकों ने कहा धमाके की आवाज कहां से आई इसका पता लगाने के लिए मंगलवार को सर्च टीमों ने पानी के नीचे रोबोटिक सर्च ऑपरेशन (आरओवी) चलाया। हालांकि, इसका कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, तटरक्षकों ने इस बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी है। उन्होंने न तो ये बताया है कि ये धमाके कहां सुनाई दिए और न ही ये बताया कि इन धमाकों का कैसे पता लगाया।

विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क सिटी के लिए अपनी यात्रा पर 10 अप्रैल 1912 को टाइटैनिक जहाज सफर पर निकला था और चार दिनों के बाद 14 अप्रैल 1912 की आधी रात एक आइसबर्ग से टकराकर यह जहाज उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था। अब इसी के आसपास एक पनडुब्बी लापता हो गई है। बचाव दल एक पनडुब्बी को खोजने के लिए भागदौड़ रहे हैं, जो पर्यटकों को टाइटैनिक जहाज के डूबने के स्थान पर लेकर गई थी। रविवार को गोता लगाने के दो घंटे से भी कम समय बाद टाइटैनिक पनडुब्बी लापता हो गया। इस पनडुब्बी की क्षमता 96 घंटे तक पानी के अंदर रहने की है और इसमें 70 घंटे का ऑक्सीजन बचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ओशनगेट अभियान के लिए प्रति व्यक्ति से 2,50,000 अमेरिकी डॉलर लिया गया है। टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए आठ दिवसीय मिशन की पेशकश करने वाली कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि पनडुब्बी चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में खो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह चालक दल को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी विकल्पों को तलाश रही है।

 

कई आवाजें सुनाई दीं
इसी लापता पनडुब्बी को खोजने के लिए अमेरिकी तटरक्षकों और कनाडाई कोस्ट गार्ड ने दिन रात एक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहां खोज अभियान चलाया जा रहा है, वहां कैनेडियन कोस्ट गार्ड वाहन को आधे घंटे के अंतराल से धमाके की कई आवाजें सुनाई दी थीं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस जगह घटना होने के संकेत मिले हैं वहां सोनार ब्वॉय को तैनात किया गया है। इसी ने सबसे पहले धमाकों का पता लगाया। शुरुआती धमाकों का पता चलने के चार घंटे बाद अतिरिक्त आवाजें सुनी गईं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन आवाजों से एक उम्मीद जगी है कि जल्द ही पनडुब्बी का पता लग जाएगा और जिंदा बचे लोगों को बचाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed