फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Truck drivers Protest against Covid-19 Vaccination is out of control emergency in Ottawa

कनाडा: ओटावा में ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन नियंत्रण से बाहर, राजधानी में 'इमरजेंसी' लागू

Mon, 07 Feb 2022 01:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Feb 2022 01:30 PM IST
सार

ओटावा के मेयर ने कहा कि शहर में प्रदर्शन पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो चुका है। ट्रक ड्राइवर्स संख्या बल में ज्यादा हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए आपातकाल लगाया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Canada Truck drivers Protest against Covid-19 Vaccination is out of control emergency in Ottawa
कनाडा की राजधानी ओटावा में लगाया गया आपातकाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा में ट्रक ड्राइवर्स का विरोध प्रदर्शन नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि कनाडा की राजधानी ओटावा में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। ओटावा शहर के मेयर जिम वॉटसन ने आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा कि लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। ऐसे में सख्त कदम उठाने की जरूरत है, जिससे लोगों की मदद की जा सके। 

विज्ञापन


10 दिन पहले राजधानी पहुंचे थे प्रदर्शनकारी
ट्रक ड्राइवर्स 29 जनवरी को पहली बार ओटावा शहर पहुंचे थे। इसके बाद से आज प्रदर्शन का दसवां दिन है और स्थिति बद से बद्तर हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर अपने ट्रक खड़े कर दिए हैं। टेंट भी लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन


मेयर ने की केंद्र से मदद की मांग
खराब होते हालातों को देखते हुए ओटावा के मेयर ने केंद्र सरकार व न्यायालय से मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए अब उन्हें मदद करनी ही होगी। हमारे पास उपलब्ध पुलिस बल से प्रदर्शनकारी कहीं अधिक हैं। ऐसे में केंद्र की मदद से हमें अपना शहर वापस लेना ही होगा। उधर, प्रदर्शनकारी विरोध में लगातार हॉर्न बजा रहे हैं, जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन की अनिवार्यता को लेकर शुरू हुआ था प्रदर्शन
ट्रक ड्राइवर्स का यह विरोध प्रदर्शन कोरोना वैक्सीन की अनिवार्यता के विरोध में शुरू हुआ था। मांग है कि इस अनिवार्यता को खत्म किया जाए और लॉकडाउन भी न लगाया जाए। बीते दिनों ट्रक ड्राइवर्स ने प्रधानमंत्री ट्रूडो के आवास को भी घेर लिया था, इसके बाद वे किसी सीक्रेट लोकेशन पर चले गए थे। वह एक सप्ताह से वहीं से कामकाज देख रहे हैं। अभी तक ट्रक ड्राइवर्स ने ओटावा को खाली करने के संकेत नहीं दिए हैं। उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, वे पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed