Canada: भारत-कनाडा के बीच अक्तूबर में होने वाली व्यापार वार्ता स्थगित, जी-20 सम्मेलन के बाद सामने आया घटनाक्रम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर अपने कनाडाई समकक्ष के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया था, जिससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी (Mary Ng) ने भारत में प्रस्तावित व्यापार वार्ता को स्थगित करने का फैसला किया है। कनाडाई मिशन को अगले महीने भारत आना था। कनाडाई व्यापार मंत्री मैरी एनजी के प्रवक्ता शांति कोसेंटिनो ने इसकी पुष्टि की लेकिन देरी का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम भारत में आगामी व्यापार मिशन स्थगति कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा घटनाक्रम नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के सामने कड़ी चिंता जताई थी। कहा जा रहा है कि इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट आई है।
कनाडा में चरमपंथी तत्वों को लेकर पीएम मोदी ने जताई थी कड़ी चिंताCanadian Trade Minister Mary Ng is postponing a trade mission to India planned for October, an official said on Friday, reports Reuters
विज्ञापन विज्ञापन
"At this time, we are postponing the upcoming trade mission to India," said Shanti Cosentino, a spokesperson for the minister: Reuters pic.twitter.com/Umn9zxcwpf — ANI (@ANI) September 15, 2023
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के साथ अपनी संक्षिप्त बैठक में कनाडा में चरमपंथी तत्वों द्वारा लगातार ‘भारत विरोधी गतिविधियों’ के बारे में कड़ी चिंता जताई थी। मोदी ने कहा कि ऐसे खतरों से निपटने के लिए दोनों देशों का सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने कनाडा में भारत विरोधी गतिविधियों को जारी रखने के खिलाफ अपना एतराज जताया था। रविवार को त्रूदो ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि ‘कुछ लोगों की हरकतें’ पूरे समुदाय या कनाडा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी जिक्र किया कि भारत-कनाडा संबंधों की प्रगति के लिए आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित संबंध आवश्यक है।