{"_id":"68e553b03cc47967a309447f","slug":"canada-s-pm-carney-lauds-us-president-trump-for-bringing-peace-between-india-pakistan-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप के गुणगान करते नजर आए कनाडा के पीएम कार्नी, भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दिया श्रेय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप के गुणगान करते नजर आए कनाडा के पीएम कार्नी, भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दिया श्रेय
Tue, 07 Oct 2025 11:23 PM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:23 PM IST
सार
US: 10 मई को जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान वाशिंगटन की मध्यस्थता में 'लंबी रात' की बातचीत के बाद 'पूर्ण और तत्काल' संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं, तब से उन्होंने लगभग 50 बार अपने दावे को दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को 'सुलझाने' में मदद की है। अब इस मामले में कनाडा के पीएम का बयान आया है।
विज्ञापन
मार्क कार्नी, डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच 'शांति' लाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सराहना की। उन्होंने कहा, 'आप एक परिवर्तनकारी राष्ट्रपति हैं। अर्थव्यवस्था में बदलाव, रक्षा खर्च के लिए नाटो साझेदारों की अभूतपूर्व प्रतिबद्धताएं, भारत, पाकिस्तान से अजरबैजान, आर्मेनिया तक शांति, ईरान को आतंक की ताकत के रूप में अक्षम करने में आपकी अहम भूमिका रही। अप्रैल में प्रधानमंत्री चुने गए कार्नी ने इस साल मई में व्हाइट हाउस का दौरा किया था।
विज्ञापन
10 मई को जब ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान वाशिंगटन की मध्यस्थता में 'लंबी रात' की बातचीत के बाद 'पूर्ण और तत्काल' संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं, तब से उन्होंने लगभग 50 बार अपने दावे को दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को 'सुलझाने' में मदद की है। भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इनकार किया है।
विज्ञापन
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाते हुए सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के चार दिनों के बाद 10 मई को संघर्ष को समाप्त करने के लिए सहमति बनी थी। भारत लगातार कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने के संबंध में दोनों सेनाओं के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद सहमति बनी है।
विज्ञापन