{"_id":"6606a1018ed4e54531071530","slug":"canada-racist-comment-pizza-delivery-boy-stupid-brown-guy-viral-video-news-in-hindi-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा: 'बेवकूफ भूरा लड़का...' सुनकर यूजर्स भड़के, पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय के साथ शर्मनाक बर्ताव; वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा: 'बेवकूफ भूरा लड़का...' सुनकर यूजर्स भड़के, पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय के साथ शर्मनाक बर्ताव; वीडियो वायरल
Fri, 29 Mar 2024 04:37 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 29 Mar 2024 04:37 PM IST
सार
कनाडा की राजधानी से शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक आदमी 'बेवकूफ भूरा लड़का' कहते सुना जा सकता है। पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय पर नस्लीय टिप्पणी का यह मामला सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया।
विज्ञापन
कनाडा में पिज्जा डिलिवरी के दौरान नस्लीय टिपप्णी (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में पिज्जा डिलीवरी ड्राइवर के साथ खराब बर्ताव किए जाने की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक शख्स नस्लीय टिप्पणी करता सुना जा सकता है। वीडियो में नस्लीय टिप्पणी कर रहे शख्स को 'बेवकूफ भूरा लड़का' कहते सुना जा सकता है। विवाद उस समय बढ़ा जब डिलिवरी एजेंट और ग्राहक के बीच भुगतान के मोड को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
राजधानी टोरंटो से सामने आई इस घटना में पिज्जा ऑर्डर करने वाले शख्स और डिलिवरी करने आए युवक को बहस करते देखा जा सकता है। सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस में दिख रहा शख्स ग्राहक को संतुष्ट करने का प्रयास करता है, लेकिन नाखुश ग्राहक पिज्जा पहुंचाने आए शख्स पर भड़क उठता है। गुस्से में ग्राहक ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और मामला नस्लवादी टिप्पणी तक जा पहुंचा। ग्राहक और डिलिवरी एजेंट के बीच बहस भुगतान के तरीके को लेकर हुई।
खबर के मुताबिक ब्रैम्पटन में हुई इस घटना में ग्राहक डिलिवरी करने आए एजेंट को परेशान करता दिखा। ग्राहक टिकटॉक के लिए कंटेंट बनाने का प्रयास कर रहा था। इयान माइल्स चेओंग (एक्स @stillgray) नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, अगर उसे इस बात का पता लगेगा कि पिज्जा डिलिवरी एजेंट कौन है तो वह उसे बड़ी टिप की राशि भेजना चाहेंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने इस घटना पर कई टिप्पणियां भी कीं। एक यूजर ने कनाडाई शख्स की नस्लीय टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया और गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि उसे लोगों का अपमान करने वाले ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है। यूजर ने कहा कि किसी के साथ खराब बर्ताव करने का अंजाम भी वैसा ही होता है। एक अन्य यूजर ने ग्राहक को क्रूरता से भरा बदमाश शख्स करार दिया। इसने कहा कि उसे केवल डिलिवरी एजेंट के लिए बुरा लग रहा है, जो केवल अपना काम करने का प्रयास कर रहा था।
वीडियो की आवाज सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्राहक एक पुरुष है। हालांकि, उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। डिलीवरी ब्वॉय के साथ अपमानजनक तरीके से बात करते हुए ग्राहक नकद भुगतान करते हुए कहता है कि बाकी पैसों को लिए उसके ऑफिस आकर संपर्क करे। एजेंट के पास इसका कोई जवाब नहीं था। उसने कहा कि उसके पार खुदरा पैसे नहीं है, जिससे वह बचे हुए पैसे लौटा सके। उसने यह भी समझाया कि बिल में कैश-ऑन-डिलिवरी जैसा विकल्प नहीं लिखा है।
अपमानजनक बर्ताव के बावजूद पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय ने आपा नहीं खोया। उसने कार्ड से भुगतान करने संबंधी सवाल किया। इतना सुनते ही ग्राहक भड़क गया और कहा, क्या उसे लगता है कि उसने पहले कभी भुगतान नहीं किया है। उसने चुनौती देने के अंदाज में बात शुरू कर दी। ग्राहक ने डिलिवरी एजेंट से यह भी कहा कि वह हमेशा नकद भुगतान ही करता है।
मामले को सुलझाने के लिए डिलिवरी एजेंट ने अपनी कंपनी को कॉल किया। इसी समय ग्राहक को 'बेवकूफ भूरा आदमी' कहते सुना गया। अपमानित होने के बाद पिज्जा डिलिवरी एजेंट पहले पैसे लेने और फिर फूड पार्सल डिलीवर करने का प्रस्ताव देता है। इतना सुनते ही ग्राहक आपा खो देता है और डिलिवरी ब्वॉय को पैकेज वापस लेने की चुनौती देता है। असहाय डिलिवरी एजेंट ग्राहर सेवा केंद्र पर एक बार फिर फोन मिलाता है। अंत में ग्राहक के पैसे लौटाने की सहमति बनती है और पिज्जा डिलिवरी ब्वॉय बाहर निकल जाता है। इसके बाद भी ग्राहक उस पर टिप्पणी करना जारी रखता है।

This delivery guy in Brampton, Canada was harassed by a worthless customer who’s trying to make content for his TikTok. If anyone knows who he is I’d like to send him a huge tip. pic.twitter.com/1EDr8N7oPC
— Ian Miles Cheong (@stillgray) March 27, 2024