फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada Government To Implement New Rule To Publish Health Warning On Every Cigarette

'हर कश में जहर': कनाडा में प्रत्येक सिगरेट पर दी जाएगी स्वास्थ्य चेतावनी, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

Wed, 02 Aug 2023 10:40 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 02 Aug 2023 10:40 AM IST
सार

 कनाडा की पूर्व व्यसन मंत्री कैरोलिन बेनेट ने पूर्व में बताया था कि सिगरेट पर छपी वैधानिक चेतावनी इस तरह लिखी होगी कि वह आसानी से दिखेगी और सिगरेट पर ग्राफिक भी छपा होगा।

विज्ञापन
Canada Government To Implement New Rule To Publish Health Warning On Every Cigarette
सिगरेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिगरेट के डिब्बे पर स्वास्थ्य चेतावनी आपने देखी होगी लेकिन अब कनाडा में हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी छपी होगी। कनाडा में बिकने वाली हर सिगरेट पर लिखा होगा कि 'सिगरेट पीने से नपुंसकता और कैंसर होता है'। साथ ही ये भी लिखा होगा कि 'इसके हर कश में जहर है'। मंगलवार को कनाडा में ये नियम लागू हो गया। 
विज्ञापन


अगले साल तक चेतावनी छपी सिगरेट बाजार में मिलेगी
बता दें कि कनाडा में मई में पहली बार इसे लेकर एलान किया गया था। इसके तहत बड़े साइज की सिगरेट वैधानिक चेतावनी के साथ अगले साल से बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। वहीं रेगुलर साइज की सिगरेट पर साल 2025 की शुरुआत से वैधानिक चेतावनी छपकर आने लगेगी। कनाडा की पूर्व व्यसन मंत्री कैरोलिन बेनेट ने पूर्व में बताया था कि सिगरेट पर छपी वैधानिक चेतावनी इस तरह लिखी होगी कि वह आसानी से दिखेगी और सिगरेट पर ग्राफिक भी छपा होगा। 
विज्ञापन


सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
कनाडा की सरकार ने ये देखा कि जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं, उनमें से अधिकतर सिर्फ एक सिगरेट खरीदकर पीते हैं। ऐसे में सिगरेट के डिब्बे पर वैधानिक छापने का बहुत ज्यादा असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। यही वजह है कि अब कनाडा सरकार ने हर सिगरेट पर स्वास्थ्य को लेकर वैधानिक चेतावनी छापने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा में ही हुई थी सिगरेट के डिब्बे पर चेतावनी छापने की शुरुआत
साल 2000 में सिगरेट के डिब्बे पर स्वास्थ्य को लेकर वैधानिक चेतावनी छापने की शुरुआत भी कनाडा में ही हुई थी और उसके बाद पूरी दुनिया में इसका अनुसरण किया गया। लोगों को सिगरेट से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक करने के लिए ऐसा किया गया था और इसका असर भी दिखा। कनाडा में बीते दो दशकों में सिगरेट पीने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। हालांकि अभी भी कनाडा में हर साल 48 हजार लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों से हो रही है। साथ ही कनाडा के स्वास्थ्य बजट का बड़ा हिस्सा तंबाकू से होने वाली बीमारियों के इलाज में खर्च हो रहा है। 


कनाडा की सरकार का लक्ष्य है कि साल 2035 तक देश में तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों की संख्या को कुल जनसंख्या के पांच प्रतिशत तक लाया जाए, जो कि करीब 20 लाख लोग होंगे। अभी कनाडा में 13 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed