फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada politician jagmeet singh alleges indian government for hardeep nijjar killing

Canada: 'भारत ने कराई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या', कनाडा के शीर्ष नेता जगमीत सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 04 May 2024 10:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 May 2024 10:36 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जगमीत सिंह ने लिखा कि 'भारत सरकार ने कातिलों की मदद से कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या कराई, वो भी एक पूजा स्थल पर। आज इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है।'

विज्ञापन
canada politician jagmeet singh alleges indian government for hardeep nijjar killing
जगमीत सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा के शीर्ष नेता जगमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भारत ने कराई है। जगमीत सिंह इससे पहले भी भारत पर आरोप लगा चुके हैं। एक तरफ जगमीत सिंह भारत पर लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कनाडा की पुलिस अभी तक ऐसा कोई सबूत पेश नही कर सकी है, जिससे पता चले कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। 
विज्ञापन


जगमीत सिंह ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जगमीत सिंह ने लिखा कि 'भारत सरकार ने कातिलों की मदद से कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या कराई, वो भी एक पूजा स्थल पर। आज इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मैं साफ कर दूं कि कोई भी भारतीय एजेंट या भारत सरकार का कोई आदमी इस मामले में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ कनाडा के कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कनाडा में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए हरदीप सिंह निज्जर को न्याय मिलना जरूरी है।'
विज्ञापन


निज्जर की हत्या में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
जगमीत सिंह कनाडा की राजनीतिक पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के नेता हैं। जगमीत सिंह की एनडीपी पार्टी का पीएम जस्टिन ट्रूडो की पार्टी के साथ गठबंधन है। बीते साल कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी भारत पर निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए थे। भारत ने कनाडा पीएम के आरोपों को बेतुका बताया था। इस मुद्दे पर भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव भी आ गया था। अब कनाडा पुलिस ने निज्जर की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद यह मामला फिर गरमा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कनाडा की पुलिस ने अभी तक निज्जर हत्याकांड में ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया है, जिससे निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता का पता चले। कनाडा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की तस्वीरें जारी की। तीनों आरोपी भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं, जिनके नाम करनप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करन बरार हैं। तीनों को एडमंटन शहर के अलबर्टा इलाके से गिरफ्तार किया गया। कनाडा पुलिस ने उस कार की भी तस्वीर जारी की है, जो हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed