{"_id":"62a7700910ee1b681b3133cb","slug":"canada-pm-justin-trudeau-covid-19-positive-twice-in-2022-tweets-on-getting-vaccinated-and-have-booster-dose-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID-19: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो छह महीने में दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
COVID-19: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो छह महीने में दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर कही यह बात
Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
सार
ट्रूडो ने ट्वीट कर अपील की कि अगर लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है तो वे टीका लगवाएं और अगर हो सके तो बूस्टर भी लें।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
- फोटो : ANI
विस्तार
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसी साल जनवरी में भी ट्रूडो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस लिहाज से छह महीने के अंदर ही ट्रूडो दूसरी बार संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- "फिलहाल मुझे ठीक महसूस हो रहा है, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोरोना वैक्सीन की सभी डोज ली थीं। तो अगर आपका टीकाकरण नहीं हुआ है तो टीका लगवाएं और अगर हो सके तो बूस्टर भी लें।"
इसी साल जनवरी में भी जस्टिन ट्रूडो कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। उस दौरान पूरे कनाडा में अनिवार्य कोरोना वैक्सीन के नियमों को लेकर ट्रकवालों का प्रदर्शन चल रहा था। तब सामने आया था कि कनाडाई पीएम अपने पूरे परिवार के साथ एक गुप्त जगह पर आइसोलेशन में चले गए हैं।
विज्ञापन
इसी साल जनवरी में भी जस्टिन ट्रूडो कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। उस दौरान पूरे कनाडा में अनिवार्य कोरोना वैक्सीन के नियमों को लेकर ट्रकवालों का प्रदर्शन चल रहा था। तब सामने आया था कि कनाडाई पीएम अपने पूरे परिवार के साथ एक गुप्त जगह पर आइसोलेशन में चले गए हैं।
विज्ञापन