फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada PM Justin Trudeau attacks Russia and its President Vladimir Putin over Ukraine War after gearing up on

यूएनएससी: भारत के बाद अब कनाडा के पीएम ट्रूडो ने रूस को बनाया निशाना, व्लादिमीर पुतिन पर लगाए ये आरोप

Thu, 21 Sep 2023 08:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 21 Sep 2023 08:20 AM IST
सार

ट्रूडो ने रूस से तुरंत यूक्रेन से सेना वापस लेने के लिए कहा और कहा कि यूक्रेन में जारी लड़ाई कनाडा की भी लड़ाई है। 

विज्ञापन
Canada PM Justin Trudeau attacks Russia and its President Vladimir Putin over Ukraine War after gearing up on
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो घरेलू राजनीति को चमकाने के लिए अब भारत के बाद रूस को निशाना बना रहे हैं। पहले ही यूक्रेन से युद्ध को लेकर रूस को घेरने वाले ट्रूडो ने अब उस पर खाद्य और ऊर्जा संकट पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से यूक्रेन मुद्दे पर रखी गई एक बैठक में कहा कि रूस ने बीते कुछ समय में खाद्य और ऊर्जा को हथियार बना लिया है। 
विज्ञापन


ट्रूडो ने अपने भाषण में कहा, "रूस ने ऊर्जा और खाद्य को हथियार बनाया है, जिससे करोड़ों लोग इसकी कमी से जूझ रहे हैं। खाद्य संकट के चलते भुखमरी के हालात पैदा हो रहे हैं। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए लोगों की की मदद के लिए समर्पित है।" उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि हमें यूक्रेन के समर्थन और सतत विकास लक्ष्य-वैश्विक विकास के मुद्दे में से किसी एक को चुनना होगा। जिम्मेदारी भरा कदम यही है कि हम दोनों को चुनें, जो कि हम पूरी मजबूती और आर्थिक प्रतिबद्धता के साथ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


'यूक्रेन की लड़ाई हमारी लड़ाई'
ट्रूडो ने रूस से तुरंत यूक्रेन से सेना वापस लेने के लिए कहा और कहा कि यूक्रेन में जारी लड़ाई कनाडा की भी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह हमारा सम्मिलित संघर्ष है और इस बारे में किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। ट्रूडो ने रूस को शांति पर सलाह देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच शांति नियमों के प्रति सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। यह शांति मानवतावाद और साझा मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में पुतिन को भी घेरा
ट्रूडो ने अपने भाषण के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन की स्वायत्ता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा और मौतों के खिलाफ कार्रवाई की जानी बेहद जरूरी है। ट्रूडो ने आरोप लगाया कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र में अपनी वीटो शक्ति का इस्तेमाल जंग को बढ़ावा देने में किया है। उन्होंने यूएन पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका गठन लोगों को जंग की सजा से बचाने के लिए हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed