फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canada : Man suspected of killing Canadian Muslim family by truck motivated by hate police, PM Justin Trudeau condemning attack

कनाडा: वाहन चालक ने मुस्लिम परिवार को रौंदा, चार की मौत, पीएम ट्रूडो ने की हमले की निंदा

Tue, 08 Jun 2021 09:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, टोरंटो
पीटीआई, टोरंटो Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 08 Jun 2021 09:45 AM IST
सार

ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है। नौ साल का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने नाम जाहिर नहीं करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Canada : Man suspected of killing Canadian Muslim family by truck motivated by hate police, PM Justin Trudeau condemning attack
मुस्लिम परिवार को बनाया निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

कनाडा में पैदल जा रहे मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को एक व्यक्ति ने अपने वाहन से टक्कर मार दी। घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कनाडा की पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले की निंदा की। 

विज्ञापन


आरोप है कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण निशाना बनाया। घटना रविवार शाम में हुई।

ओंटारियो में पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में 74 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरुष, 44 वर्षीय महिला और 15 वर्षीय लड़की शामिल है। नौ साल का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। परिवार ने नाम जाहिर नहीं करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर चार लोगों की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय संदिग्ध नाथानील वेल्टमैन ओंटारियो में लंदन का रहने वाला है और वह पीड़ितों को नहीं जानता था। पुलिस ने बताया कि वाहन ने एक मोड़ पर पीड़ितों को रौंद दिया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को पास के एक मॉल के पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

लंदन पुलिस के प्रमुख स्टीफन विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि पीड़ितों को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे मुस्लिम हैं। किसी भी समुदाय को नफरत की भावना से निशाना बनाया जाये तो समुदाय विशेषकर मुस्लिमों में डर और घबराहट पैदा हो सकती है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed