फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada khalistani terrorist hardeep singh nijjar friend house shooting police investigate

Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर के दोस्त के घर हुई फायरिंग, जांच में जुटी ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस

Fri, 02 Feb 2024 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंटारियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ओंटारियो Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 02 Feb 2024 02:54 PM IST
सार

ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया में सिमरनजीत सिंह के घर पर गुरुवार स्थानीय समय अनुसार, सुबह करीब 1.20 बजे फायरिंग हुई। 

विज्ञापन
canada khalistani terrorist hardeep singh nijjar friend house shooting police investigate
Canada Police - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा में बीते साल जून में गोली मारकर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। अब हरदीप सिंह निज्जर के करीबी दोस्त के घर पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ब्रिटिश कोलंबिया पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया में सिमरनजीत सिंह के घर पर गुरुवार स्थानीय समय अनुसार, सुबह करीब 1.20 बजे फायरिंग हुई। 
विज्ञापन


हमले में कई गोलियां चलाईं
ब्रिटिश कोलंबिया गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता ने बताया कि जिस घर पर फायरिंग हुई, वह हरदीप सिंह निज्जर के दोस्त सिमरनजीत सिंह का है। पुलिस ने पड़ोसियों और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। घर के बाहर खड़ी कार पर कई गोलियां मारी गई हैं, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं घर पर भी कई गोलियां चलाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि अभी घटना की जांच चल रही है और घटना के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। गुरुद्वारा काउंसिल के प्रवक्ता मोनिंदर सिंह का कहना है कि इस गोलीबारी की घटना का हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से कनेक्शन हो सकता है। इस गोलीबारी में सिमरनजीत सिंह की छह साल की बेटी बाल-बाल बच गई है। मोनिंदर ने दावा किया कि 26 जनवरी को वैंकुवर में भारत के वाणिज्य दूतावास के बाहर खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन के आयोजन में मदद की थी। 
विज्ञापन


हरदीप निज्जर हत्याकांड से बिगड़ गए थे भारत-कनाडा के रिश्ते
बीते साल जून में सरे में हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने खालिस्तानी आतंकी घोषित किया हुआ था और वह भारत में वांछित था। हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आ गया था। दरअसल कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में दावा किया था कि हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने भारत से जांच में सहयोग की अपील की थी। हालांकि भारत ने कनाडा के पीएम के दावों को नकार दिया था और उन्हें बेतुका बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed