फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada khalistan terrorist hardeep singh nijjar killing video surfaces pm justin trudeau accused india

Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या का वीडियो आया सामने, इसी मामले में बिगड़े भारत-कनाडा के संबंध

Sat, 09 Mar 2024 10:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंटारियो Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 09 Mar 2024 10:49 AM IST
सार

निज्जर को गोली मारने के बाद हमलावर सिल्वर रंग की टोयोटा कैमरी कार से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह निज्जर को गोली मारी गई, वहां कुछ दूरी पर दो युवक फुटबॉल खेल रहे थे, जैसे ही उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
canada khalistan terrorist hardeep singh nijjar killing video surfaces pm justin trudeau accused india
खालिस्तान समर्थक हरदीप निज्जर की हत्या। - फोटो : twitter

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की बीते साल जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब निज्जर की हत्या का कथित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हमलावर, निज्जर को गोली मारकर भागते नजर आ रहे हैं। निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के संबंधों में खटास आ गई थी और दोनों देशों के बीच यह मामला विवाद की वजह बन गया था। 
विज्ञापन


क्या है वीडियो में
कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्कालीन अध्यक्ष हरदीप सिंह निज्जर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि घटना वाले दिन हरदीप सिंह निज्जर अपने पिकअप ट्रक से गुरुद्वारे की पार्किंग से निकला और जैसे ही बाहर निकला तो अचानक से उसकी कार के आगे सफेद रंग की सेडान कार आकर रुकी, जिसमें से दो लोग बाहर आए और हरदीप सिंह निज्जर पर फायरिंग कर दी। वीडियो, कनाडा के एक मीडिया हाउस ने जारी की है, जो कि वायरल हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निज्जर को गोली मारने के बाद हमलावर सिल्वर रंग की टोयोटा कैमरी कार से फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जगह निज्जर को गोली मारी गई, वहां कुछ दूरी पर दो युवक फुटबॉल खेल रहे थे, जैसे ही उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। एक चश्मदीद युवक ने बताया कि वह निज्जर की मदद के लिए उसके पास पहुंचा और दूसरे युवक ने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश की। चश्मदीद ने बताया कि जिस गाड़ी से हमलावर फरार हुए थे, उस कार में पहले से ही तीन लोग सवार थे। 


निज्जर की हत्या को लेकर बिगड़ गए थे भारत-कनाडा के संबंध
हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को नौ महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक रॉयल कनैडियन माउंटेड पुलिस संदिग्धों के नाम का खुलासा भी नहीं कर सकी है और न ही इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है। हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम ने आरोप लगाए थे कि हत्याकांड में भारत सरकार का हाथ है। कनाडा के पीएम के आरोपों से भारत-कनाडा के संबंध बिगड़ गए थे। कनाडा के आरोपों को भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अभी तक कनाडा की तरफ से निज्जर की हत्या को लेकर कोई सबूत नहीं दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed