{"_id":"64be0f1cf9c3333b840918b6","slug":"canada-indian-student-killed-during-car-jacking-while-delivering-pizza-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा में कार चोरी के लिए भारतीय छात्र की हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा में कार चोरी के लिए भारतीय छात्र की हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान किया हमला
Mon, 24 Jul 2023 11:11 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:11 AM IST
सार
गुरविंदर देर रात करीब 2.10 बजे पिज्जा डिलीवरी करने गया था। तभी कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी चुराने की कोशिश की। गुरविंदर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कनाडा में मारे गए भारतीय छात्र की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में एक 24 वर्षीय भारतीय छात्र पर कार चोरी के दौरान जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक भारतीय छात्र कॉलेज की छुट्टियों में पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक छात्र की पहचान गुरविंदर नाथ के रूप में हुई है। घटना कनाडा के मिसिसॉगा के ब्रिटानिया एंड क्रेडिटव्यू रोड की है।
पिज्जा डिलीवरी के दौरान किया हमला
खबर के अनुसार, गुरविंदर, कनाडा के एक बिजनेस स्कूल में फाइनल सेमेस्टर का छात्र था और ब्रैम्पटन इलाके में रह रहा था। फिलहाल उसके कॉलेज की गर्मियों की छुट्टियां चल रहीं थी। ऐसे में गुरविंदर ने पिज्जा डिलीवरी का काम करना शुरू कर दिया था। बीती नौ जुलाई को गुरविंदर देर रात करीब 2.10 बजे पिज्जा डिलीवरी करने गया था। तभी कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी चुराने की कोशिश की। गुरविंदर ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिर में गंभीर चोट की वजह से हुई मौत
हमले में गुरविंदर के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि 14 जुलाई को हालत बिगड़ने पर गुरविंदर की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि घटना में कई आरोपी हैं और पिज्जा की डिलीवरी भी साजिश के तहत दी गई थी। हमले के बाद शायद आरोपियों को भी अंदेशा हो गया था, इसलिए वह भी घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
भारतीय समुदाय ने की मदद
कनाडा में भारत के महावाणिज्यदूत सिद्धार्थ नाथ ने भारतीय युवक की मौत पर दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की। नाथ ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से भारतीय मूल के लोगों ने पीड़ित के परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं, वह देखना काफी सुखद है। उन्होंने कहा कि इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन इससे पीड़ित परिवार को थोड़ी मदद जरूर मिलेगी। कनाडा स्थित उच्चायोग की मदद से गुरविंदर का शव 27 जुलाई को भारत पहुंचेगा। वहीं भारतीय युवक की हत्या के विरोध में मिसिसॉगा के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला।