फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada impose sanctions extremist israel settlers hamas leaders said melanie joly

Canada: कट्टरपंथी इस्राइली नागरिकों-हमास नेताओं पर प्रतिबंध लगाएगा कनाडा, कहा- इनसे क्षेत्र की शांति को खतरा

Mon, 05 Feb 2024 11:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 05 Feb 2024 11:24 AM IST
सार

ट्रूडो ने कहा वेस्ट बैंक में जमीन कब्जाने के लिए हो रही हिंसा अस्वीकार्य है और इससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता खतरे में आ सकती है। दो देशों वाले समाधान की दिशा में बढ़ना जरूरी है। 

विज्ञापन
canada impose sanctions extremist israel settlers hamas leaders said melanie joly
कनाडा की पीएम जस्टिन ट्रूडो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा है कि कनाडा फलस्तीन के हिस्से वाले क्षेत्र पर कब्जा करने वाले कट्टरपंथी इस्राइली नागरिकों और हमास नेताओं पर प्रतिबंध लगाएगा। एक मीडिया इंटरव्यू में जॉली ने कहा सरकार सक्रिय तौर पर इस दिशा में काम कर रही है। मेलानी जॉली ने हाल ही में यूक्रेन का दौरा किया और वहां यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


हमास नेताओं के साथ ही कट्टरपंथी इस्राइली नागरिकों पर भी प्रतिबंध लगाएगा कनाडा
मेलानी जॉली ने कहा कि हम कट्टरपंथी सेटलर्स पर प्रतिबंध लगाएंगे और साथ ही हमास नेताओं पर नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अपने एक बयान में कहा था कि वह वेस्ट बैंक में अवैध रूप से बसने वाले कट्टरपंथी इस्राइलियों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। ट्रूडो ने कहा वेस्ट बैंक में जमीन कब्जाने के लिए हो रही हिंसा अस्वीकार्य है और इससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता खतरे में आ सकती है। दो देशों वाले समाधान की दिशा में बढ़ना जरूरी है। 
विज्ञापन


मेलानी जॉली ने कहा कि कनाडा युद्ध को खत्म कराने का रास्ता ढूंढने के लिए समर्पित है, साथ ही विवाद का समाधान का भी पक्षधर है। हम चाहते हैं कि हमास अपने हथियार डाले, जिससे युद्धविराम हो सके। जॉली ने कहा हम सबसे पहले चाहते हैं कि बंधकों को छोड़ने की डील हो। साथ ही गाजा में मानवीय राहत पहुंचाई जाए। हमें एक संशोधित फलस्तीनी अथॉरिटी चाहिए। साथ ही हम इस्राइल में ऐसी सरकार चाहते हैं जो दो देश समाधान की दिशा में अहम काम करने की इच्छुक हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने 7 अक्तूबर के बाद से हमास पर पांच राउंड प्रतिबंध लगाए हैं। बीते हफ्ते भी अमेरिका ने हमास पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने वेस्ट बैंक में बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता जताई। दरअसल वेस्ट बैंक में कट्टरपंथी इस्राइली नागरिक बस रहे हैं और साल 2023 में इनकी संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इस पर पश्चिमी देशों ने गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed