{"_id":"67232056bb0ae750f00d748f","slug":"canada-diwali-celebration-cancellation-news-false-opposition-leader-issue-clarification-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडाई संसद में दिवाली उत्सव रद्द होने की खबरें गलत; क्या दबाव में आकर नेता विपक्ष ने बदला फैसला?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडाई संसद में दिवाली उत्सव रद्द होने की खबरें गलत; क्या दबाव में आकर नेता विपक्ष ने बदला फैसला?
Thu, 31 Oct 2024 12:11 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:11 PM IST
सार
कनाडा के नेता विपक्ष पियरे पोलीवरे के कार्यालय की तरफ से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब कनाडा की संसद पार्लियामेंट हिल में दिवाली उत्सव रद्द करने की खबरें सामने आईं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत के साथ चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच दिवाली समारोह को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
कनाडा के नेता विपक्ष पियरे पोलीवरे
- फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के नेता विपक्ष ने एक बयान जारी कर बताया है कि कनाडा की संसद में दिवाली उत्सव का कार्यक्रम रद्द होने की खबरें गलत हैं। नेता विपक्ष पियरे पोलीवरे के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि तय कार्यक्रम के तहत ही दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। बयान में कहा गया कि 'दिवाली उत्सव रद्द होने की खबरें गलत हैं। उत्सव का आयोजन कंजर्वेटिव कॉकस द्वारा किया जाएगा। हालांकि उत्सव कार्यक्रम के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के साथ दिवाली और बंदी छोड़ दिवस उत्सव मनाया जाएगा।'
दिवाली उत्सव रद्द होने की आईं थी खबरें
कनाडा के नेता विपक्ष पियरे पोलीवरे के कार्यालय की तरफ से यह स्पष्टीकरण ऐसे समय आया है, जब कनाडा की संसद पार्लियामेंट हिल में दिवाली उत्सव रद्द करने की खबरें सामने आईं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत के साथ चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच दिवाली समारोह को रद्द कर दिया गया है। हालांकि समारोह के आयोजकों- ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ इंडिया कनाडा (ओएफआईसी) को समारोह रद्द करने के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इस दिवाली उत्सव कार्यक्रम को कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद टॉड डोहर्टी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
23 वर्षों से लगातार हो रहा पार्लियामेंट हिल में दिवाली उत्सव का आयोजन
गौरतलब है कि पूर्व कंजर्वेटिव सांसद दीपक ओबरॉय द्वारा पार्लियामेंट हिल में दिवाली समारोह की मेजबानी शुरू की गई थी, जो बीते 23 वर्षों से लगातार जारी है। साल 2019 में दीपक ओबरॉय के निधन के बाद अन्य सांसदों ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया, लेकिन इस साल इस उत्सव कार्यक्रम के रद्द होने की खबरें सामने आईं। जिस पर भारतीय मूल के लोगों ने चिंता जाहिर की थी। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ इंडिया कनाडा ने कहा था कि किसी देश के साथ जारी खींचतान के चलते कनाडा में एक समुदाय को अलग-थलग कर दिया गया है। हालांकि अब नेता विपक्ष ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि हर साल की तरह इस साल भी कनाडा की संसद में दिवाली उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन