फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Can not give refuge to refugees from Myanmar and Rohingyas

म्यांमार से और रोहिंग्या शरणार्थियों को नहीं दे सकते पनाह : बांग्लादेश

Sat, 02 Mar 2019 05:08 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 05:08 AM IST
विज्ञापन
Can not give refuge to refugees from Myanmar and Rohingyas
रोहिंग्या शरणार्थी
बांग्लादेश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि अब वह म्यांमार से और रोहिंग्या शरणार्थियों को पनाह नहीं दे सकता है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री शाहिदुल हक ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि लाखों रोहिंग्या लोगों की स्वदेश वापसी का संकट बदतर स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन


बांग्लादेशी विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुझे सुरक्षा परिषद को यह बताते हुए दुख है कि बांग्लादेश अब म्यांमार से आने वाले और रोहिंग्या मुस्लिमों को पनाह देने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बांग्लादेश पड़ोसी देश की उत्पीड़ित अल्पसंख्यक आबादी के प्रति हमदर्दी दिखाने की कीमत चुका रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा परिषद से निर्णायक कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन


बता दें कि 2017 में रखाइन में सैन्य अभियान के बाद लगभग 7,40,000 रोहिंग्या मुसलमानों ने बांग्लादेश में शरण ली थी। संयुक्त राष्ट्र ने इसे जातीय सफाया बताया था। इसके बाद बांग्लादेश से एक समझौते के अंतर्गत म्यांमार कुछ शरणार्थियों को वापस लेने को राजी हुआ था लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने जोर दिया कि रोहिंग्या समुदाय के लोगों की सुरक्षा उनकी वापसी की शर्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed