फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Can be fined or arrested: UK cautions against satellite phone use in India

UK: 'जुर्माना या गिरफ्तारी हो सकती है', भारत में सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर ब्रिटेन ने नागरिकों को दी चेतावनी

Tue, 28 Jan 2025 10:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 28 Jan 2025 10:59 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि बिना लाइसेंस के भारत में सैटेलाइट फोन और जीपीएस उपकरणों का उपयोग अवैध है, जिससे जुर्माना या गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही, सैन्य इलाकों और संवेदनशील स्थानों के पास कैमरा और दूरबीन जैसे उपकरणों का उपयोग गलत समझा जा सकता है।

विज्ञापन
Can be fined or arrested: UK cautions against satellite phone use in India
Car GPS - फोटो : Freepik

विस्तार

ब्रिटेन सरकार ने मंगलवार को भारत लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को एक बार फिर अपडेट किया। उसने अपने नागरिकों को चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस के भारत में सैटेलाइट फोन ले जाने या उसका उपयोग करने पर उन्हें जुर्माना हो सकता है और उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

विज्ञापन


विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने अपने 'सेफ्टी एंड सिक्योरिटी' खंड की समीक्षा करते हुए बताया कि कई ब्रिटिश नागरिकों को भारत में सैटेलाइट फोन या अन्य ऐसे उपकरणों के अवैध उपयोग के लिए गिरफ्तार किया गया है। एफसीडीओ ने अपने अपडेट में कहा, भारत में बिना लाइसेंस के सैटेलाइट फोन और जीपीएस उपकरण रखना और उनका संचालन करना अवैध है, चाहे आप केवल भारत से गुजर रहे हों। 
विज्ञापन

  
एफसीडीओ ने यह भी कहा कि यह चेतावनी हैंडहेल्ड या साइक्लिंग जीपीएस जैसे अन्य सैटलाइट से चलने वाले उपकरणों पर भी लागू होती है। बिना अनुमति के ऐसे उपकरणों के उपयोग पर जुर्माना हो सकता है या गिरफ्तारी हो सकती है और उपकरण को भी जब्त किया जा सकता है। इसने यह भी गौर किया कि कई ब्रिटिश नागरिकों को बिना अनुमति के भारत में सैटेलाइट फोन या अन्य नेविगेशन वाले उपकरण लाने पर गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही उन उपकरणों के लिए लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए दूरसंचार विभाग का लिंक भी साझा किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि सैन्य इलाकों, सरकारी भवनों, हवाई अड्डों और रलवे स्टेशनों के पास कैमरे या दूरबीन जैसे उपकरणों का इस्तेमाल, फोटोग्राफी,  बर्ड वॉचिंग या प्लेन देखना गलत समझा जा सकता है। इससे पहले ब्रिटेन सरकार ने दिसंबर के अंत में ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया था, जिसमें ब्रिटिश नागरिकों को भारत में सैटेलाइट फोन और जीपीएस उपकरणों के बारे में पहले से सलाह लेने का सुझाव दिया गया था। अब यह सुझाव हटाया गया है और इसकी जगह चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed