फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   California Assembly passes anti caste discrimination bill

US: कैलिफोर्निया में जाति आधारित भेदभाव पर प्रतिबंध की मांग वाला विधेयक पास, विरोधियों ने बताया काला दिन

Tue, 29 Aug 2023 12:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:16 PM IST
सार

यह विधेयक सोमवार को सदन से पारित हो गया। अब इसे कानून बनाने के लिए गवर्नर गेविन न्यूसोम के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। बता दें, इस विधेयक का उद्देश्य जातिगत भेदभाव से निपटना और राज्य में रहने वाले हाशिए समुदायों के लिए सुरक्षा को मजबूत करना है। 
 

विज्ञापन
California Assembly passes anti caste discrimination bill
discrimination bill - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के सबसे बड़े राज्यों में से एक कैलिफोर्निया राज्य की सदन में जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को पारित किया गया है। अब यह भेदभाव-विरोधी कानूनों में जाति को संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़ने वाला पहला अमेरिकी राज्य बन गया है।

विज्ञापन

गवर्नर के पास जाएगा अब विधेयक

यह विधेयक सोमवार को सदन से पारित हो गया। अब इसे कानून बनाने के लिए गवर्नर गेविन न्यूसोम के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है। बता दें, इस विधेयक का उद्देश्य जातिगत भेदभाव से निपटना और राज्य में रहने वाले हाशिए समुदायों के लिए सुरक्षा को मजबूत करना है। 

विज्ञापन


इस सीनेट ने रखा था प्रस्ताव

इसे पहली बार राज्य सीनेटर आयशा वहाब ने पेश किया था। सीनेट में विधेयक एसबी-403 को पहले ही मंजूरी दे दी गई थी। वहां हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 34, जबकि विपक्ष में सिर्फ 1 वोट पड़ा था। अब यह विधेयक सदन में पेश हुआ, जहां भी इसे पास कर दिया गया। गवर्नर के हस्ताक्षर होने के बाद ये कानून बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इतिहास में एक काला दिन

वहाब ने सदन में विधेयक पास होने के बाद सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एसबी 403 के समर्थन में मतदान करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद। हम एसबी 403 के जरिए भेदभाव से लोगों की रक्षा कर रहे हैं। हालांकि, उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (सीओएचएनए) ने इसे कैलिफोर्निया के इतिहास में एक काला दिन बताया।

कई चरणों से गुजरा विधेयक

यह कानून वंशावली के तहत जाति को एक संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़कर कैलिफोर्निया के अनरुह नागरिक अधिकार अधिनियम, शिक्षा और आवास कोड को संशोधित करेगा। इस साल की शुरुआत में पेश किए जाने के बाद से, विधेयक कई चरणों से होकर गुजरा है। इस दौरान कई श्रम और नागरिक अधिकार संस्थाओं से बड़े पैमाने पर द्विदलीय सहमति प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed