{"_id":"598359164f1c1b3f7b8b46fe","slug":"buses-are-running-without-driveres-in-tallinn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां सरपट दौड़ रही हैं ये ड्राइवरलेस बसें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कहां सरपट दौड़ रही हैं ये ड्राइवरलेस बसें
BBC हिंदी
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिना ड्राइवर की बसें
एस्टोनिया की राजधानी ताल्लिन में ड्राइवरलेस बस सेवा के शुरुआती तीन दिनों में किसी खास घटना की रिपोर्ट नहीं मिली। नेशनल ब्रॉडकास्टर ईआरआर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपीय संघ के बाल्टिक स्टेट के तहत आने वाले इस शहर में एक रूट पर एक जोड़ी बसें चलाई जा रही हैं और अब तक ये सड़क पर बिना किसी दुर्घटना के कामयाबी से दौड़ रही हैं।
ईआरआर ने कहा, हां, "शनिवार को लॉन्च के बाद से कई बार ये टकराने से बाल-बाल बची हैं"। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बस पुलिस की गाड़ी के रास्ते में आ गई तो ईआरआर के फोटोग्राफर के अनुसार एक बस ने लाल बत्ती पर यात्री क्रॉसिंग को अनदेखा किया।
ईआरआर ने कहा, "हालांकि इन बसों को कोई चला नहीं रहा, लेकिन स्थानीय ट्रैफिक नियमों के मुताबिक बस में एक जिम्मेदार व्यक्ति का होना जरूरी है। यानी बस में एक व्यक्ति यात्रियों का स्वागत करता दिखता है जिसका काम इन रोबोटिक बसों की तकनीक से नए यात्रियों को अवगत कराना होता है।
विज्ञापन
बसें सिटी सेंटर से बॉयलर हाऊस से रचनात्मक केंद्र में तब्दील हुए कुल्तुरिकातेल तक चलाई जा रही हैं। मुख्यतः निजी क्षेत्र के फ़ंड से चलने वाली इन बसों में लगभग 75.5 लाख रुपये खर्च होते हैं और जिन लोगों को इसकी सवारी करनी है वो थोड़ा जल्दी करें क्योंकि ये केवल अगस्त के अंत तक ही सड़कों पर दौड़ेंगी।