{"_id":"5f770b8d8ebc3e9c055bc0e1","slug":"burj-khalifa-to-display-mahatma-gandhi-images-on-his-151st-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"151वीं जयंती पर दुबई में बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुईं महात्मा गांधी की तस्वीरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
151वीं जयंती पर दुबई में बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित हुईं महात्मा गांधी की तस्वीरें
Fri, 02 Oct 2020 10:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर बुर्ज खलीफा
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर सऊदी अरब की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा पर शुक्रवार की रात उनकी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। शांति के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुर्ज खलीफा पर उनके चित्र और संदेश प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन
#WATCH United Arab Emirates: Burj Khalifa illuminated with Mahatma Gandhi's image on the occasion of his birth anniversary. (Video source: Consulate General of India, Dubai) pic.twitter.com/3OTmFjVDyu
— ANI (@ANI) October 2, 2020विज्ञापन
दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि बुर्ज खलीफा पर विशेष गांधी कार्यक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दूतावास के अधिकारियों ने कहा था कि हम इस काम में सहयोग करने के लिए एमार को धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही दूतावास के अधिकारी मिशन के परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहे हैं। वहीं, दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के सहयोग के साथ विभिन्न स्थानों पर 151 पौधे लगाने की भी योजना है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं व कार्यक्रमों का आयोजन भी हो रहा है।
इससे पहले साल 2018 में महात्मा गांधी की 149वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा पर पर एक विशेष एलईडी शो का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दूतावास, भारतीय वाणिज्य दूतावास और एमार प्रॉपर्टीज ने मिलकर किया था। 2019 में भी गांधी और तिरंगा की तस्वीरें प्रदर्शित की गई थीं।