फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Buddha Airlines plane returns to Kathmandu following tehcnical snag in Nepal

Nepal: नेपाल में टला विमान हादसा, तकनीकी खराबी के कारण वापस लौटी बुद्धा एयरलाइन की फ्लाइट

Wed, 01 Jun 2022 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

यहां बुद्धा एयरलाइन का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। जानकारी के मुताबिक, बुद्धा एयरलाइन के विमान ने काठमांडू से भद्रपुर के लिए उड़ान भरी थी। 

विज्ञापन
Buddha Airlines plane returns to Kathmandu following tehcnical snag in Nepal
नेपाल विमान हादसा - फोटो : Twitter

विस्तार

नेपाल में हाल ही में हुए विमान हादसे के बाद नेपाल सरकार सख्त कदम उठा रही है। ताजा मामला बुधवार का है। यहां बुद्धा एयरलाइन का एक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आया। जानकारी के मुताबिक, बुद्धा एयरलाइन के विमान ने काठमांडू से भद्रपुर के लिए उड़ान भरी थी। 

विज्ञापन


एक विमानन अधिकारी ने बताया कि त्रिभुवन इंटरनेशनल एटरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पायलट को महसूस हुआ कि विमान के टायर में कुछ समस्या है, जिसके कारण पायलट ने विमान को वापस वहीं लैंड करा दिया। विमानन अधिकारी के मुताबिक, विमान ने काठमांडू से सुबह के 10 बजकर 43 मिनट पर उड़ान भरी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते रविवार को नेपाल में तारा एयर का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान में चार भारतीयों के अलावा दो जर्मन और 13 नेपाली यात्री भी सवार थे। इसके अलावा चालक दल के तीन नेपाली नागरिक भी विमान में थे। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 22 लोगों की मौत हो गई थी। ये घटना नेपाल के मुस्तांग जिले में हुई थी। इस हादसे के बाद नेपाल सरकार ने उड़ानों के परिचालन के लिए नियमों को और सख्त कर दिया है। अब विमानन कंपनियों को उड़ान भरने से पहले इस बात पर भी गौर करना होगा कि पूरे रास्ते में मौसम साफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल ने यह कदम रविवार को मुस्तांग जिले में हुए विमान हादसे की प्राथमिक जांच के बाद उठाया है। इस जांच के मुताबिक, रविवार को हुए हादसे की मुख्य वजह खराब मौसम थी। अब तक नेपाल का उड्डयन नियामक नेपाल नागरिक विमानन प्राधिकरण (सीएएन) उड़ान शुरू होने के स्थान और गंतव्य पर मौसम साफ होने पर उड़ान भरने की अनुमति देता था। हालांकि, अब से उड़ान के पूरे रास्ते के मौसम पर भी गौर किया जाएगा।  

दरअसल, नेपाल एक पहाड़ी हिमालयी देश है। यहां मौसम में बहुत तेजी के साथ और अचानक बदलाव होता है। ऐसे में उचित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली के अभाव में उड़ानों का परिचालन मुश्किल है। नेपाल सरकार द्वारा जारी किए गए नए प्रावधान ‘विजुअल फ्लाइट रुल्स’ के तहत सभी उड़ानों पर लागू होगें। सीएएन द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, उड़ान की योजना जमा करने के साथ विमानन कंपनियों को जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिए गए पूरे रास्ते का मौसम पूर्वानुमान भी जमा कराना होगा।


गौरतलब है कि रविवार को हुए हादसे की प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि कनाडा में निर्मित तारा एयर का विमान खराब मौसम की वजह से बाएं के बजाय दाहिनी ओर मुड़ा जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed