फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brunei Prince Abdul Mateen set to marry his fiancee in 10 days extravaganza wedding ceremony

Brunei: ब्रुनेई के प्रिंस अब्दुल मतीन अपनी मंगेतर से शादी के लिए तैयार, 10 दिनों तक चलेगा भव्य समारोह

Fri, 12 Jan 2024 10:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंदर सेरी बेगवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंदर सेरी बेगवान Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Jan 2024 10:09 AM IST
सार

बता दें कि ब्रुनों के 32 वर्षीय प्रिंस और उनकी 29 वर्षीय मंगेतर यांग मुलिया अनीशा रोसना की शादी राजधानी बंदर सेरी बेगवान में सोने की गुंबद वाले मस्जिद में होने वाली है।

विज्ञापन
Brunei Prince Abdul Mateen set to marry his fiancee in 10 days extravaganza wedding ceremony
Prince Abdul Mateen and Yang Mulia Anisha Rosnah - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्रुनेई के पोलो खिलाड़ी और एशिया के सबसे योग्य राजकुमारों में से एक प्रिंस अब्दुल मतीन ने गुरुवार को अपनी मंगेतर से शादी करने के लिए तैयार हैं। तेल समृद्ध सल्तनत का यह भव्य शादी समारोह 10 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन


भव्य शादी में शामिल होंगे दुनियाभर के अमीर लोग
32 वर्षीय प्रिंस और उनकी 29 वर्षीय मंगेतर यांग मुलिया अनीशा रोसना की शादी राजधानी बंदर सेरी बेगवान में सोने की गुंबद वाले मस्जिद में होने वाली है। बता दें कि मतीन एक समय पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाले और सबसे अमीर व्यक्ति रहे सुल्तान बोलकिया के 10वें संतान हैं। वहीं मतीन की मंगेतर उनके पिता के प्रमुख सलाहकारों में से एक की पोती है। इस भव्य शादी समारोह में दुनियाभर के अमीर व्यक्तियों और नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रिंस हैरी से की जाती है तुलना
ब्रुनेईवासी रविवार को सड़कों पर शाही जोड़ा के गुजरने के दौरान सड़क के किनारों पर कतार में खड़े होने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, मतीन के कभी भी शासक बनने की संभावना नहीं है, लेकिन उनकी लुक और सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोअर्स ने उन्हें शाही परिवार के हाई प्रोफाइल सदस्यों में से एक बना दिया है। प्रिंस मैतीन की तुलना ब्रिटेन के प्रिंस हैरी से की जाती है। बता दें कि पिछले साल वह प्रिंस चार्ल्स और रानी कैमिला के राज्यभिषेक और 2022 में रानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed