फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BRS MLC K. Kavitha in Oxford University talks about Telangana Model and upcoming election

Oxford: यूनिवर्सिटी में के. कविता ने पेश किया तेलंगाना मॉडल, कहा- BRS आगामी चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी

Tue, 31 Oct 2023 08:18 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 31 Oct 2023 08:18 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीआरएस एमएलसी ने कहा कि तेलंगाना मॉडल एक समृद्ध मॉडल रहा है, जिसने राज्य के लोगों को अपने जीवन स्तर को अगले स्तर पर ले जाने में बहुत मदद की है।

विज्ञापन
BRS MLC K. Kavitha in Oxford University talks about Telangana Model and upcoming election
K Kavitha - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के. कविता ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आगामी चुनाव के लिए पार्टी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि समावेशी विकास का तेलंगाना मॉडल बहुत समृद्ध रहा है और यही आगामी चुनाव के लिए पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा, जिसके साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत के साथ तीसरी बार भी सत्ता में आएगी।
विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पेश किया तेलंगाना मॉडल
के कविता को तेलंगाना मॉडल पर व्याख्यान देने के लिए सोमवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उन्होंने साल 2014 में तेलंगाना के बनने के बाद से उनके पिता और राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा शुरू की गई रणनीतियों, पहल और नीतियों की एक श्रृंखला को प्रस्तुत करते हुए विस्तार से बताया। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बीआरएस एमएलसी ने कहा, 'तेलंगाना मॉडल एक समृद्ध मॉडल रहा है, जिसने राज्य के लोगों को अपने जीवन स्तर को अगले स्तर पर ले जाने में बहुत मदद की है। तेलंगाना में बहुत गहराई तक समावेशी विकास हुआ है और इसी विकास को लेकर हम आगामी चुनाव लड़ेगें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमने उन वादों को भी पूरा किया जो हमारे घोषणापत्र में भी नहीं था। कुछ ऐसी चीजें हैं जिनकी लोगों को जरूरत है, हम उनपर भी काम करेगें। इससे ही लोगों को लगेगा कि केसीआर ही उनके शुभचिंतक हैं और हमें यकीन है कि तेलंगाना के लोग हमारा समर्थन करेंगे।' 



आगामी चुनाव पर कविता का बड़ा बयान
एक छात्र द्वारा आगामी चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी पर पूछे जाने पर के. कविता ने कहा कि उनकी पार्टी इसके लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सत्ता पर आएगी। 


के कविता ने तथ्यों और आंकड़ों से भरी स्लाइडों की एक श्रृंखला भी प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने किसानों को मुफ्त बिजली और पानी की आपूर्ति की सुरक्षा देने के लिए राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था में किए गए महत्वपूर्ण निवेश के बारे में बताया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, पौधो और वन क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र और उच्च स्तरीय सरकारी शिक्षा पर भी प्रकाश डाला। 

बीआरएस एमएलसी ने कहा कि इन 10 सालों में हमने खुद को बनाया है, लेकिन अब हमें हमारे सपनों को और बड़ा करना होगा। केसीआर की छत्रछाया में हम यह कर सकते हैं। राज्य का विकास ही देश का विकास होता है। भारत का भी तेजी से विकास हो रहा है और हमारा देश पहले से ज्यादा मजबूत हो चुका है। केसीआर जैसे नेता की वजह से तेलंगाना मॉडल को विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed