फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Tourist Dies After Being Given 22 Shots In 90 Minutes in poland

Crime:पोलैंड में एक रैकेट का भंडाफोड़, पैसे चुराने के लिए पिलाते थे जहरीली शराब, 6 साल पहले मरे शख्स से खुलासा

Wed, 19 Apr 2023 09:08 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोलैंड Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 09:08 AM IST
सार

पोलिश के अधिकारियों ने बताया कि 36 वर्षीय मार्क सी पोलैंड गए थे। वह रात में अपनी दोस्त के साथ घूमने निकले। इस दौरान क्राको में एक वाइल्ड नाइट क्लब ने उन्हें मुफ्त एंट्री का लालच दिया, जिससे वह क्लब के अंदर चले गए।

विज्ञापन
British Tourist Dies After Being Given 22 Shots In 90 Minutes in poland
शॉट्स। (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोलैंड में घूमने गए एक ब्रिटिश शख्स को एक क्लब में जाना महंगा पड़ गया। पहले तो क्लब के स्टाफ ने कथित तौर पर खूब शराब पिलाई, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में उन्हें लूट लिया। कहा जा रहा है कि स्टाफ ने जहरीली शराब परोसी थी। बता दें, शख्स ने डेढ़ घंटे में 22 से ज्यादा शॉट मारे थे। 

विज्ञापन

पोलैंड गए थे घूमने

पोलिश के अधिकारियों ने बताया कि 36 वर्षीय मार्क सी पोलैंड गए थे। वह रात में अपनी दोस्त के साथ घूमने निकले। इस दौरान क्राको में एक वाइल्ड नाइट क्लब ने उन्हें मुफ्त एंट्री का लालच दिया, जिससे वह क्लब के अंदर चले गए। मार्क पहले से नशे में थे इसलिए उन्होंने शराब पीने से मना कर दिया था, लेकिन स्टाफ ने जब बार-बार पूछा तो वह शॉट्स के लिए तैयार हो गए। इस दौरान उन्हें 90 मिनट में 22 से ज्यादा शॉट दिए गए, जिससे बाद में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मरने के बाद लूटा

इतना ही नहीं, जब मार्क क्लब में गिर गए तो कर्मचारियों ने उनसे 42,816 रुपये नकद लूट लिए। अधिकारियों के अनुसार, उनकी मृत्यु के समय उनके खून में अल्कोहल की मात्रा कम से कम 0.4 प्रतिशत पाई गई, जबकि जहरीली शराब की मात्रा 0.3 प्रतिशत या उससे अधिक होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल पहले की घटना

बता दें, यह घटना साल 2017 में हुई थी। पोलिश की पुलिस ने हाल ही में कई नाइट क्लबों पर छापा मारा था। इस दौरान ब्रिटिश शख्स की मौत का मामला सामने आया। पुुलिस ने इसे लेकर 58 लोगों को आरोपी माना है। उन्होंने 700 से अधिक आपराधिक आरोप भी दायर किए हैं। 

शख्स की नहीं की थी मदद

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया है कि शख्स को जहरीली शराब दी गई थी। साथ ही मौके पर व्यक्ति को चिकित्सा सहायता नहीं दी गई थी। वहीं, पोलिश सेंट्रल पुलिस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीबीएसपी) ने कहा कि क्लब एक रैकेट चलाता था, जिसमें वे ग्राहकों को उनके पैसे चुराने से पहले शराब पिलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed