फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Prime Minister Rishi Sunak and his wife Akshata Murthy are troubled because of their pet dog

World News: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की फजीहत, पालतू कुत्ते को बिना चेन पार्क में घुमाया

Thu, 16 Mar 2023 06:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 06:36 AM IST
सार

सेंट्रल लंदन के हाइड पार्क में अपने कुत्ते को बिना चेन के घुमा रहे थे, जबकि पार्क में साफ संकेत हैं कि वन्यजीवों को टहलाने के लिए उन्हें चेन से बांधना जरूरी है। पुलिस ने उन्हें जब इस तरह कुत्ते को घुमाते देखा तो प्रधानमंत्री को नियमों की याद दिलाई। 

विज्ञापन
British Prime Minister Rishi Sunak and his wife Akshata Murthy are troubled because of their pet dog
ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की पालतू कुत्ते की वजह से फजीहत हुई है। वे सेंट्रल लंदन के हाइड पार्क में अपने कुत्ते को बिना चेन के घुमा रहे थे, जबकि पार्क में साफ संकेत हैं कि वन्यजीवों को टहलाने के लिए उन्हें चेन से बांधना जरूरी है। पुलिस ने उन्हें जब इस तरह कुत्ते को घुमाते देखा तो प्रधानमंत्री को नियमों की याद दिलाई। 
विज्ञापन


अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही, 400 उड़ानें रद्द
अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया। इससे अमेरिका के उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में भारी तबाही हुई है। इससे इससे 74,700 से अधिक घरों की बिजली गुल है। तूफान से न्यूयॉर्क, उत्तर पूर्वी पेंसिल्वेनिया व उत्तरी न्यू जर्सी शहर प्रभावित हुआ है।  इसके अलावा उत्तरी न्यूयॉर्क और कैटस्किल पर्वत के कुछ हिस्सों में लगभग दो फीट तक बर्फ जमी है। भारी हिमपात ने राज्य के ज्यादातर हिस्सों को प्रभावित किया है। वहीं, न्यूयॉर्क हवाई अड्डे से टेकऑफ के दौरान डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान टेकऑफ के दौरान फिसल गया। हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


श्रीलंका: आयकर और बिजली शुल्क में वृद्धि का विरोध
श्रीलंका के स्वास्थ्य, रेलवे, बंदरगाह और अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारियों ने आयकर व बिजली शुल्क में वृद्धि के विरोध में बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की। दरअसल, श्रीलंका को अपनी संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 2.9 अरब डॉलर के राहत पैकेज की मंजूरी का इंतजार है। ऐसे में आयकर व बिजली शुल्क में वृद्धि की गई है। इसका विरोध हाे रहा है। इस बीच देशभर के अधिकतर सरकारी अस्पतालों ने बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) की सेवा को निलंबित कर दिया है। रेलवे ने कम ट्रेनों का संचालन किया। स्टेशनों की सुरक्षा में सशस्त्र सैनिक तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया : वियना के चर्चों पर आतंकी हमले की आशंका
ऑस्ट्रिया की पुलिस ने देश के खुफिया विभाग को मिली सूचनाओं के आधार पर बुधवार को कहा कि विएना में स्थित चर्चों पर ‘इस्लामी-प्रेरित हमलों’ का खतरा है। विएना की पुलिस ने ट्वीट किया है कि उन्होंने चर्चों सहित कई भवनों की सुरक्षा कड़ी कर दी है और राजधानी में अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी है। विएना पुलिस ने ट्वीट किया है कि चर्चों के खिलाफ सामान्य हमले का खतरा है। पुलिस ने लिखा है कि अगर किसी तय जगह पर खतरे की पुष्टि होती है तो विएना पुलिस तत्काल सभी उपलब्ध माध्यमों से चेतावनी जारी करेगी। इसे लेकर ऑस्ट्रिया में हलचल तेज हो गई है।

नेपाल में भारतीय नंबर की टैक्सियों पर लगाई रोक
 भारतीय नंबर के टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इससे भारतीय टैक्सी वाहन मालिक और चालकों में आक्रोश है।
बताया जा रहा है कि नेपाल में महाकाली एवं पवनदूत यातायात सेवा ने प्रशासन से दिल्ली या दूरस्थ क्षेत्रों से नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर आने वाले वाहनों को रोकने की मांग की थी। इस आधार पर कंचनपुर नेपाल के जिलाधिकारी ने भारतीय टैक्सी परमिट वाहनों को नेपाल में भंसार (टैक्स) और यातायात सुविधा देने से मना कर दिया है। बुधवार को भारतीय टैक्सी परमिट वाहन नेपाल नहीं जा सके। हालांकि, भारतीय निजी वाहन और मैत्री बसें पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी। 

जापान : सत्र में शामिल नहीं होने पर सांसद की सदस्यता खत्म
जापान की संसद ने आमराय से  सांसद योशिकाजू हिगाशितानी की सदस्यता खत्म कर दी है। देश के संसदीय इतिहास में पहली बार गैरहाजिर रहने वाले किसी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (सांसद) के खिलाफ इस तरह कार्रवाई हुई है। 51 साल के योशिकाजू प्रोफेशनल यूट्यूबर हैं। इससे पहले खराब बर्ताव के लिए एक सांसद को सदस्यता गंवानी पड़ी थी। 

ऑस्ट्रेलिया के इतिहास में पनडुब्बी सौदा सबसे खराब : पूर्व प्रधानमंत्री
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री पॉल कीटिंग ने अमेरिका से परमाणु संचालित पनडुब्बियों को खरीदारी अपने देश के बेड़े के आधुनिकीकरण की योजना की बुधवार को निंदा की। उन्होंने कहा, यह इतिहास का सबसे खराब सौदा होगा। उन्हाेंने कहा, पनडुब्बियों से सैन्य उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। ऑस्ट्रेलिया के किसी बेड़े को विमान से चीन डुबो देगा। 


ताइवान को ठुकराकर चीन से संबंध कायम करेगा होंडुरास
मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की राष्ट्रपति शिओमारा कास्त्रो ने घोषणा की है कि उनकी सरकार चीन से राजनयिक संबंध स्थापित करेगी है। कास्त्रो की इस घोषणा के बाद होंडुरास के ताइवान से संबंध टूटने की आशंका है। कास्त्रो ने ट्वीट किया कि उन्होंने विदेश मंत्री को चीन से वार्ता शुरू करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed