फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Rishi Sunak's party hit with election date betting allegations

UK: ब्रिटेन में चुनाव से ठीक पहले कंजर्वेटिव पार्टी पर सट्टेबाजी का आरोप, पीएम ऋषि सुनक का बॉडीगार्ड गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 07:47 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 20 Jun 2024 07:47 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बॉडीगार्ड को आम चुनाव को लेकर सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटेन का जुआ आयोग सट्टेबाजी को लेकर सत्तारूढ़ दल से जुड़े कई व्यक्तियों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
British PM Rishi Sunak's party hit with election date betting allegations
यूके के पीएम ऋषि सुनक - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटेन में आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। उनके बॉडीगार्ड को सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पहले पीएम सुनक के निजी सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रिटेन का जुआ आयोग चुनाव के समय पर कथित रूप से सट्टेबाजी को लेकर सत्तारूढ़ दल से जुड़े कई व्यक्तियों की जांच कर रहा है। ब्रिटेन में सट्टेबाजी करना कानूनन अपराध नहीं है, लेकिन अंदरूनी जानकारी का फायदा उठाकर सट्टेबाजी करना अवैध बताया गया है। 

विज्ञापन


कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य क्रेग विलियम्स पर सट्टेबाजी के आरोप
पुलिस ने बताया कि यह मामला सामने आने के बाद जांच शुरू की गई और संबंधित अधिकारी को उनके कार्यक्षेत्र से भी निलंबित कर दिया गया। बाद में अधिकारी को 17 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की पूछताछ होने तक जमानत दे दी गई। सुनक के करीबी माने जाने वाले क्रेग विलियम्स ने जुलाई में होने वाले चुनाव पर 100 पाउंड का सट्टा लगाया था। 39 वर्षीय विलियम्स, मोंटगोमेरीशायर और ग्लाइंडर से कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में वे पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


एक अन्य उम्मीदवार पर भी हो सकती है कार्रवाई
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि कंजर्वेटिव पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार को भी आम चुनाव के समय पर कथित तौर पर सट्टेबाजी को लेकर जांच का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिस्टल नॉर्थ वेस्ट से पार्टी उम्मीदवार लॉरा सॉन्डर्स पर भी जुआ आयोग कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। उधर विपक्षी लेबर पार्टी ने सुनक पर निशाना साधा है। विपक्ष ने लॉरा सॉन्डर्स को निलंबित करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के जुआ अधिनियम 2005 की धारा 42 के तहत जुए में धोखाधड़ी करना अपराध है। इस मामले में कंजर्वेटिव पार्टी का कहना है कि जब तक पुलिस की जांच प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती, तब तक इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed