{"_id":"60bdb7bf52cf6e3f7b52db0a","slug":"british-journalist-reports-says-genes-changed-from-more-than-1000-animals-in-wuhan-lab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज 'झूठ': वुहान लैब में 1000 से ज्यादा जानवरों के बदले गए थे जीन, इसी का परिणाम है कोरोना वायरस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चाइनीज 'झूठ': वुहान लैब में 1000 से ज्यादा जानवरों के बदले गए थे जीन, इसी का परिणाम है कोरोना वायरस
Mon, 07 Jun 2021 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 07 Jun 2021 04:05 PM IST
सार
चीन में लंबे समय तक रहे ब्रिटिश पत्रकार ने चीनी मीडिया में प्रकाशित कई लेखों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है कि वुहान लैब में जानवरों के जीन बदल दिए गए हैं। इसमें कोरोना वायरस की उत्पत्ति वुहान लैब से होने का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के चीन की वुहान लैब से निकलने की अटकलों के बीच अब जानवरों के जीन बदलने का मामला सामने आया है। ब्रिटिश पत्रकार की रिपोर्ट के मुताबिक जैनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से 1,000 से ज्यादा जानवरों के जीन बदले गए हैं। इन जानवरों में चूहे, चमगादड़, खरगोश और बंदर शामिल हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि वुहान से ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का फैलाव हुआ था।
विज्ञापन
ब्रिटिश पत्रकार जैस्पर बेकर ने चीनी मीडिया में प्रकाशित कई लेखों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है कि वुहान लैब में 1,000 से ज्यादा जानवरों के जीन बदल दिए गए हैं। वहां के कई लोकल न्यूजपेपर्स ने प्रमुखता से रिपोर्ट को प्रकाशित की है। इसमें कहा गया है कि चीन की प्रयोगशाला में जानवरों को वायरस के इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उनके जीन बदल जाएं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की हुई यहीं से उत्पत्ति
वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि इंजेक्शन में इस्तेमाल की गई सामग्री के कारण कोरोना वायरस की उत्पत्ति हुई। रिपोर्ट में इसका भी उल्लेख है कि चीन अपनी प्रयोगशालाओं में ऐसे प्रयोग भी करा रहा है, जो अन्य देशों में प्रतिबंधित हैं। यहां तक कि वे इंसानों पर भी प्रयोग कर रहे हैं, जबकि दुनिया के कई देशों में ऐसे प्रयोग गैरकानूनी और अनैतिक हैं।
विज्ञापन
प्रयोगशाला में बीमार रखे गए जानवर
चीनी शिक्षाविदों ने वुहान लैब के बारे में कई लेख छापे हैं। इनमें एक का शीर्षक ‘कोरोना की संभावित उत्पत्ति’ पर है। इसमें कहा गया है कि वुहान सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने अपने लैब में बीमार जानवर रखे हैं। इनमें करीब 605 चमगादड़ है। ये चमगादड़ शोधकर्ताओं पर हमला भी करते हैं।
महिला वायरोलॉजिस्ट ने तैयार किया कोरोना वायरस
कुछ चीनी विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि वुहान की वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली ने दूरस्थ गुफाओं का कई बार दौरा की थी और वे यहां चमगादड़ों पर शोध कर रही थीं। चीन में वह झेंगली ‘बैट वुमन’ नाम से जानी जाती हैं। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि झेंगली ने ही लैब में कोरोना वायरस बनाया हो।