फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Indians faced racial attacks in the 70s

UK: ब्रिटिश भारतीयों ने 70 के दशक में किया नस्लीय हमलों का सामना, वृत्तचित्र के प्रदर्शन से सामने आई सच्चाई

Sun, 07 Apr 2024 07:09 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 Apr 2024 07:09 AM IST
सार

इस वृत्तिचित्र को चैनल-4 पर तीन हिस्सों में प्रसारित किया गया, जिसे देखकर कई भारतवंशियों ने पूर्वजों के साथ हुए बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की। वृत्तचित्र शृंखला को ‘डिफियेंस: फाइटिंग द फार राइट’ शीर्षक देकर प्रसारित किया गया।

विज्ञापन
British Indians faced racial attacks in the 70s
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटेन के एक नए वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) में 1970 से 1980 के दशक में ब्रिटिश भारतीयों को नस्ली हमलों का सामना करते दिखाया गया है। इसे लेकर लोगों में उस दौर की कटु सच्चाई सामने लाई गई है। इस फिल्म को लेकर लोग काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। वृत्तचित्र में आत्मरक्षा के लिए कारों में हॉकी स्टिक ले जाने और पेट्रोल बम जमा करने के वृत्तांतों का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन

इस वृत्तिचित्र को चैनल-4 पर तीन हिस्सों में प्रसारित किया गया, जिसे देखकर कई भारतवंशियों ने पूर्वजों के साथ हुए बर्ताव पर नाराजगी जाहिर की। वृत्तचित्र शृंखला को ‘डिफियेंस: फाइटिंग द फार राइट’ शीर्षक देकर प्रसारित किया गया। इसमें 1976 से 1981 के बीच बर्बर नस्ली हमलों और हत्याओं की सिलसिलेवार घटनाओं के खिलाफ दक्षिण एशियाई समुदाय के संघर्ष को दिखाया गया है। वृत्तचित्र में अर्काइव फुटेज व प्रत्यक्ष प्रमाणों के साथ यह बताने का प्रयास किया गया है कि ब्रिटिश-भारतीयों ने किस तरह नेशनल फ्रंट जैसे समूहों के नस्लवादी हमलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसका निर्देशन ब्रिटिश-पंजाबी राजेश थिंड ने किया है।

विज्ञापन

नस्ली, फासीवादी गुटों से संघर्ष
वृत्तचित्र के निर्देशक राजेश थिंड पश्चिम लंदन में नस्ली हमलों और हत्याओं के दौर में बड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, लुधियाना में जन्मे मेरे पिता हमेशा अपनी कार की बूट में हॉकी स्टिक लेकर चलते थे और नस्ली व फासीवादी गुटों से संघर्ष करते थे। राजेश ने कहा, 1970 के अंत व 1980 के दशक के शुरु में बचपन में मैंने ऐसी घटनाएं देखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक घटनाओं की पड़ताल
यह फिल्म दक्षिण एशियाई इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की पड़ताल करती है। इसमें साउथहॉल का विरोध प्रदर्शन, ब्रिक लेन की लड़ाई और ब्रैडफोर्ड 12 की संघर्ष से संबंधित कई घटनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed