फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Indian Baroness Shreela Flather Demise Saree in House of Lords India connection

UK: भारतीय मूल की शिक्षिका बैरोनेस श्रीला फ्लेदर का निधन, ब्रिटेन में खूबसूरत साड़ियों को बनाया लोकप्रिय

Wed, 07 Feb 2024 02:32 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 07 Feb 2024 02:32 AM IST
सार

ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिला शिक्षिका का निधन होने की खबर है। फ्लेदर को पश्चिमी देश ब्रिटेन में भारतीय परिधान- साड़ी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय जाता है। उन्होंने 89 साल की आयु में अंतिम सांस ली। फ्लेदर शिक्षिका के अलावा राजनीतिज्ञ के रूप में भी मशहूर रही हैं।

विज्ञापन
British Indian Baroness Shreela Flather Demise Saree in House of Lords India connection
ब्रिटेन में भारतीय मूल की शिक्षिका बैरोनेस श्रीला फ्लेदर का निधन - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय मूल की शिक्षिका और राजनीतिज्ञ का ब्रिटेन में निधन हो गया है। 89 साल की आयु में शिक्षिका बैरोनेस श्रीला फ्लेदर ने अंतिम सांस ली। उनके बेटों- मार्कस और पॉल प्लेदर ने बताया कि आयु संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ है। हाउस ऑफ लॉर्ड्स में अपनी खूबसूरत साड़ियों के लिए मशहूर रहीं फ्लेदर बर्कशायर में विंडसर और मेडेनहेड का प्रतिनिधित्व करती थीं। मेमोरियल गेट्स काउंसिल की आजीवन अध्यक्ष रहीं फ्लेदर ने लंदन के हाइड पार्क कॉर्नर में प्रतिष्ठित मेमोरियल गेट्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस केंद्र पर विश्व युद्ध के दौरान लगभग 5 मिलियन राष्ट्रमंडल सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है।
विज्ञापन


महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए जमकर की लड़ाई
फ्लेदर के नाम ब्रिटेन में पहली बार कई शीर्ष पदों को संभालने का गौरव भी है। पहली एशियाई महिला शांति न्यायाधीश (UK Asian Woman Justice of the Peace) होने के अलावा फ्लेदर मेयर और बैरोनेस (Baroness) भी रह चुकी हैं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के लिए जमकर लड़ाई लड़ी। फ्लेदर को उनकी हास्य की भावना, स्पष्ट भाषण और नस्ल, आप्रवासन और मृतक की गरिमा जैसे कई कारणों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। उन्हें विशेष रूप से राष्ट्रमंडल देशों के लगभग 50 लाख गैर-श्वेत सैनिकों की स्मृति में मध्य लंदन में मेमोरियल गेट्स की स्थापना के लिए याद किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीला को हमेशा भारतीय और एशियाई होने पर गर्व रहा
मेमोरियल गेट्स काउंसिल के अध्यक्ष लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने बैरोनेस फ़्लैथर के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि  फ्लेदर को प्रेरक शक्ति बताते हुए कहा कि इन्होंने कई पूर्वाग्रहों को तोड़ा। वे 30 वर्षों से परिचित थे। बिलिमोरिया के मुताबिक श्रीला को हमेशा भारतीय और एशियाई होने पर गर्व था। उन्होंने कई लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त किया। वह उन सभी लोगों को बहुत याद आएंगी जो उन्हें जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed