फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Foreign Minister David Lammy says Manmohan Singh legacy shaping India

Britain: ब्रिटिश विदेश मंत्री लैमी ने मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी विरासत भारत को आकार दे रही

Sun, 29 Dec 2024 02:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 02:10 AM IST
सार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने डॉ. सिंह के आर्थिक सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विरासत भारत को आकार दे रही है। 

विज्ञापन
British Foreign Minister David Lammy says Manmohan Singh legacy shaping India
मनमोहन सिंह और डेविड लैमी - फोटो : एएनआई

विस्तार

 ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने डॉ. मनमोहन सिंह के साहसिक आर्थिक सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह की यह विरासत भारत को आकार दे रही है। पूर्व प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए, लैमी ने कहा कि डॉ. सिंह ने भारत और ब्रिटेन के बीच एक 'संपन्न' द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखी। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री लैमी ने शुक्रवार शाम को एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के साहसिक आर्थिक सुधारों ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उनकी विरासत आधुनिक भारत को आकार दे रही है। उनके दृष्टिकोण ने आज की यूके-भारत साझेदारी की नींव रखी है। उनके परिवार और भारतीय लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।'
विज्ञापन


2004 से 14 तक प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह वित्त मंत्री थे। उन्हें भारत के आर्थिक उदारीकरण के प्रमुख वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। डॉ. सिंह का निधन 92 वर्ष की आयु में हुआ। शनिवार को दिल्ली में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान प्रमुख राजनीतिक और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और 21 तोपों की सलामी दी गई। बृहस्पतिवार रात उनके निधन के बाद सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंडी कैमरन ने भी डॉ. सिंह को दी श्रद्धांजलि
इससे पहले, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने सोशल मीडिया डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह एक महान प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और वैश्विक राजनेता रहे। उन्होंने साहसिक आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत के हितों को आगे बढ़ाया और भारत को उसके उचित स्थान पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. सिंह ने विश्व मंच और वित्तीय संकट के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

कैमरन ने कहा, 'ब्रिटेन के तीन प्रधानमंत्रियों के साथ उनकी अमूल्य साझेदारी पर ब्रिटेन को हमेशा गर्व रहेगा और हमारे दो महान विश्वविद्यालयों के पूर्व छात्र के रूप में उन पर गर्व रहेगा। मेरी संवेदनाएं और शुभकामनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।'


डॉ. सिंह ने इन ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के साथ किया काम
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह ने अपने दो कार्यकाल के दौरान ब्रिटेन के तीन प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया, इनमें लेबर प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, गॉर्डन ब्राउन और कंजर्वेटिव डेविड कैमरन थे। जिन्होंने बाद में अपने संस्मरण में लिखा कि उनकी इस 'संत व्यक्ति' के साथ 'अच्छी तरह से पटती' थी, जो भारत के सामने आने वाले खतरों पर दृढ़ थे। ब्रिटेन के पूर्व पीएम ने 2019 में प्रकाशित 'फॉर द रिकॉर्ड' में लिखा है, 'बाद की यात्रा में उन्होंने मुझसे कहा कि जुलाई 2011 में मुंबई जैसा एक और आतंकवादी हमला होगा और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी होगी।'

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed