{"_id":"6104b4168ebc3e42f77caa51","slug":"british-defense-ministry-says-attack-on-israel-linked-ship-near-oman-in-arabian-sea-two-crew-members-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय: अरब सागर में ओमान के पास इस्राइल से जुड़े जहाज पर हमला, दल के दो सदस्यों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय: अरब सागर में ओमान के पास इस्राइल से जुड़े जहाज पर हमला, दल के दो सदस्यों की मौत
Sat, 31 Jul 2021 07:53 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:53 AM IST
सार
- इस्राइली अरबपति की कंपनी ने आशंका जताई कि यह समुद्री डाकुओं का हो सकता हमला
- इस्राइल और ईरान के बीच पहले से ज्यादा बढ़ सकता है तनाव
विज्ञापन
इस्राइल जहाज
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक इस्राइली अरबपति के लिए काम कर रहे व्यापारिक जहाज पर अरब सागर में ओमान के निकट हमला किया गया है। हमले में चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। मारे गए सदस्यों में एक ब्रिटेन और एक रोमानिया से था। यह जानकारी शुक्रवार को ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी।
विज्ञापन
हालांकि इस्राइल के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। संबंधित अरबपति की कंपनी ने आशंका जताई कि यह समुद्री डाकुओं का हमला हो सकता है।
यह हमला इस्राइल और ईरान के बीच पहले से जारी तनाव को बढ़ा सकता है। इसे दोनों देशों के बीच चल रहे छद्म युद्ध का नतीजा माना जा रहा है। इससे पहले भी इस्राइल से जुड़े जहाजों पर हमले हुए हैं। जिनके लिए इस्राइल ने ईरान को दोष दिया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह हमला बृहस्पतिवार की रात ओमान के एक द्वीप के निकट हुआ। यह जगह ओमान की राजधानी मस्कट से करीब 300 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है। हमलावरों या संदिग्धों के बारे में इस बयान में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
कारोबारी को आशंका समुद्री डाकुओं का हमला
यह जहाज लाइबेरिया के झंडे के तहत इस्राइली अरबपति इएल ओफेर की कंपनी जोे लिए काम करता बताया जा रहा है। इसका मालिकाना हक एक जापानी नागरिक के पास है। कंपनी ने यह हमला समुद्री डाकुओं द्वारा किया हमला होने की आशंका भी जताई है।