फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British betting company claims Indian origin Kamala Harris to win US presidential election of 2024

2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत सकती हैं कमला हैरिस, ब्रिटिश सट्टा कंपनी ने किया दावा

Tue, 02 Mar 2021 06:49 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Mar 2021 06:49 AM IST
विज्ञापन
British betting company claims Indian origin Kamala Harris to win US presidential election of 2024
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 2024 में होना है, लेकिन अगले राष्ट्रपति को लेकर अभी से अटकलें लगने लगी हैं। ब्रिटेन की सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स का दावा है कि भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगला राष्ट्रपति चुनाव जीत सकती हैं।

विज्ञापन

 

आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिहाज से कमला हैरिस पहली पसंद
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिहाज से लोगों की पहली पसंद हैं। उनकी जीत की संभावना 22 फीसदी है। इस मामले में वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं।

विज्ञापन

 

सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स के अनुसार, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस की जीत की संभावना 22.2 फीसदी है। इसके बाद 20 फीसद की संभावना के साथ 78 वर्षीय बाइडन हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के जीतने की संभावना 14.3 फीसदी है। बता दें कि कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं ट्रंप
व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में संकेत दिए थे कि वह वर्ष 2024 का राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी रिपब्लिकन पार्टी को एकजुट करने की अपील करते हुए बाइडन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा था। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि 'बाइडन प्रशासन के महज एक माह के कार्यकाल में उनका देश 'अमेरिका फर्स्ट' से 'अमेरिका लास्ट' बन गया है।' 74 वर्षीय ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के कॉन्फ्रेंस में इसके पर्याप्त संकेत दिए हैं कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा में बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed