फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britan man had longest covid19 for 305 days 43 times report positive funeral arrange many times

कोरोना का दुर्लभ मामला: 305 दिन तक संक्रमित रहा शख्स, अंतिम संस्कार की हो चुकी थी तैयारी, लेकिन फिर हुआ ऐसा...

Sun, 18 Jul 2021 08:46 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 08:46 AM IST
सार

दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक समय तक जूझने के बाद जिंदा बचने का यह पहला मामला है। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पीड़ित व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने की भी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सब लोग हैरान रह गए। 

विज्ञापन
Britan man had longest covid19 for 305 days 43 times report positive funeral arrange many times
ब्रिटेन में कोरोना - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

ब्रिटेन में कोरोना पीड़ित शख्स के साथ चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।  व्यक्ति करीब 10 महीनों तक कोरोना संक्रमित रहा। इस दौरान 43 बार उसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शख्स 305 दिनों तक कोविड संक्रमित रहने के बाद महामारी को मात देकर सबको चौंका दिया। दुनिया में कोरोना से सर्वाधिक समय तक जूझने के बाद जिंदा बचने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कोरोना पीड़ित व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने की भी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन पीड़ित ने बुलंद हौसलों से बीमारी पर जीत हासिल कर ली। ब्रिस्टल निवासी 72 वर्षीय डेव स्मिथ जब कोरोना संक्रमित हुए तो वह हमेशा सकारात्मक रहे और अंत में उन्होंने कोरोना को हराकर सभी को चकित कर दिया। मेडिकल स्टाफ भी स्मिथ को देखकर हैरान है।  
विज्ञापन


ठीक होने के बाद डेव स्मिथ ने अपनी संर्घष गाथा को साझा किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक संक्रमण से मैं परेशान रहा, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। मैं हर समय प्रार्थना में लीन रहता था, यही सोचता था कि आगे कुछ बुरा होने वाला है, लेकिन ऐसा कभी हुआ नहीं। एक समय ऐसा लगने लगा था कि अब लाइफ का द एंड होने वाला है, शरीर से हर चीज यहां तक कि जीवन निकलता जा रहा है, इसके बावजूद प्रार्थना करना बंद नहीं किया, निराशा में नहीं डूबा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घंटों तक होती रही खांसी
स्मिथ कहते हैं, ‘एक समय मुझे हद से ज्यादा खांसी हो रही थी, लगातार कई घंटों तक खांसते-खांसते दम उखड़ने लगा था। इतनी खांसी जीवन में कभी नहीं आई। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इससे शरीर पर कितना दबाव पड़ा होगा।’


 अंतिम संस्कार की तैयारी
स्मिथ कहते हैं कि बीमारी के दौरान एक बार ऐसा लगा कि अब मैं जिंदगी हार गया।  मैंने खुद को तैयार कर लिया। मैंने परिवार के सभी लोगों को बुलाया और सबके प्रति स्नेह जताकर गुडबॉय किया, मैंने इस बात की भी सूची बनाई कि मेरे अंतिम संस्कार में कौन सा संगीत बजेगा। स्मिथ की पत्नी भी काफी परेशान रहती थी। उसने अंतिम संस्कार की तैयारी भी पूरी कर ली, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और सोच को हमेशा सकारात्मक रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed