फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain The first man in the world to get the Corona vaccine died treatment of non covid disease was undergoing

ब्रिटेन: कोरोना टीका लगवाने वाले दुनिया के पहले पुरुष की हुई मौत, नॉन कोविड बीमारी का चल रहा था इलाज

Wed, 26 May 2021 01:52 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 26 May 2021 01:52 PM IST
सार

दुनिया में सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाने वाले पुरुष विलियम शेक्सपियर की मौत हो गई। 81 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक शेक्सपियर को पिछले साल 8 दिसंबर को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री और वारविकशायर में फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई थी।

विज्ञापन
Britain The first man in the world to get the Corona vaccine died treatment of non covid disease was undergoing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया में सबसे पहले कोरोना का टीका लगवाने वाले 81 वर्ष के ब्रिटेन के नागरिक विलियम शेक्सपियर की मौत की खबर सामने आई है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विलियम की कोरोना से नहीं बल्कि किसी अन्य बीमारी के कारण मौत हुई। बता दें, शेक्सपियर पिछले साल 8 दिसंबर को यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री और वारविकशायर में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाने वाले प्रथम पुरुष थे, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन


विलियम से पहले 91 साल की महिला कोविड टीका लेने वाली दुनिया की प्रथम व्यक्ति बनीं
मालूम हो कि कोरोना वैक्सीन की खुराक लेने वाली दुनिया की पहली 91 वर्षीय महिला मार्गरेट कीनन के तुरंत बाद इसी अस्पताल में शेक्सपीयर को भी फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की डोज दी गई थी। वहीं, शेक्सपियर की मौत कोवेंट्री अस्पताल में ही हुई। शेक्सपियर के एक मित्र जेने इन्स ने कहा कि उनका बृहस्पतिवार (20 मई) को निधन हो गया था और अगर आप उन्हें श्रद्धांजलि देने चाहते हैं तो अपना टीकाकरण कराएं। शेक्सपियर का निधन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोवेंट्री में ही लंबी बीमारी के बाद हुआ।
विज्ञापन


तीन दशकों तक विलियम ने की लोगों की सेवा
जानकारी के अनुसार शेक्सपियर ने रोल्स रॉयस में काम किया था और एक पैरिश पार्षद थे। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक एलेस्ले में अपने स्थानीय समुदाय की सेवा की। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और पोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडलैंड्स लेबर ग्रुप ने किया ट्वीट
उनकी मौत पर वेस्ट मिडलैंड्स लेबर ग्रुप ने ट्वीट कर कहा, ‘शेक्सपियर ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाने के बाद वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरीं थीं। पार्टी के लिए उनकी दशकों की सेवा को हाल ही में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर द्वारा मान्यता दी गई थी। हमारी सद्भावना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed