फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain's Prince William pulls out of godfather's memorial due to personal matter'

Britain: ग्रीस के पूर्व राजा से जुड़े कार्यक्रम में नहीं जाएंगे प्रिंस विलियम, निजी कारणों का दिया हवाला

Tue, 27 Feb 2024 07:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 07:04 PM IST
सार

ग्रीस के दिवंगत पूर्व राजा कॉन्स्टेंटाइन के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम शिरकत नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Britain's Prince William pulls out of godfather's memorial due to personal matter'
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्रीस के दिवंगत पूर्व राजा कॉन्स्टेंटाइन के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम शिरकत नहीं करेंगे। प्रिंस ऑफ वेल्स के केंसिंग्टन पैलेस कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। निजी कारणों के चलते उन्होंने भाग न लेने का फैसला किया है। कार्यालय ने बताया कि ब्रिटेन शाही परिवार ने ग्रीस शाही परिवार को फोन कर बताया है। वहीं विलियम की पत्नी केट मिडलटन के स्वास्थ्य से जुड़े अपडेट को देते हुए कहा गया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है।  
विज्ञापन


पिछले साल जनवरी में हुआ था निधन
गौरतलब है कि विलियम को दिवंगत ग्रीस राजा से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होना था, जिनकी पिछले साल जनवरी में मृत्यु हो गई थी। बता दें कैंसर का इलाज करा रहे किंग चार्ल्स III भी समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं, उनकी पत्नी रानी कैमिला ब्रिटिश शाही परिवार की सबसे वरिष्ठ प्रतिनिधि के रूप में समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन


ग्रीस के अंतिम राजा थे कॉन्स्टेंटाइन
ऐसा माना जाता है कि किंग चार्ल्स, किंग कॉन्स्टेंटाइन के करीबी थे, जो उनके दूसरे चचेरे भाई थे। ग्रीस के अंतिम राजा कॉन्स्टेंटाइन जिन्होंने 1964 से 1973 तक सैन्य तख्तापलट तक शासन किया था और जनवरी 2023 में 82 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। रानी कैमिला को कार्यक्रम में मेहमानों के लिए एक निजी रिसेप्शन की मेजबानी करनी है, जिसमें क्वीन ऐनी-मैरी, हेलेन्स की पूर्व रानी, साथ ही विंडसर कैसल में ग्रीक शाही परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed