फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain's next prime minister name will announces on July 23

23 जुलाई को होगी ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के नाम की घोषणाः कंजर्वेटिव पार्टी

Tue, 25 Jun 2019 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 25 Jun 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Britain's next prime minister name will announces on July 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

ब्रिटेन में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद चुने जाने वाले व्यक्ति के नाम की घोषणा 23 जुलाई को की जाएगी। पूर्व विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन इस दौड़ में आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला वर्तमान शीर्ष राजनायिक जेरेमी हंट से है। कंजर्वेटिव पार्टी के 313 सांसदों ने 10 दावेदारों में से इन दो उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी के 1,60,000 सदस्य इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन


पार्टी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि कंजर्वेटिव पार्टी के अगले नेता की घोषणा मंगलवार 23 जुलाई को की जाएगी। इस प्रक्रिया में दोनों उम्मीदवारों ने सहमति जताई है। देश के अगले प्रधानमंत्री के नाम की पुष्टि होने के बाद टेरीजा मे प्रधानमंत्री पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा देने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात कर सकती हैं। इसके बाद चुना गया प्रधानमंत्री बकिंघम पैलेस जाएगा। जहां उसके नाम की औपचारिक पुष्टि की जाएगी। आपको बता दें कि ब्रेक्जिट समझौता को संसद में पारित नहीं करा पाने के बाद टेरीजा ने पिछले महीने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का जो भी प्रधानमंत्री होगा रूस उसके साथ काम करने के तैयार है। पुतिन ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के चुनाव के परिणामों का सम्मान करेंगे। साथ ही जो हमारे साथ मिलकर काम करना चाहेंगे उनके साथ काम भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed