{"_id":"671986662582d6d7670e36a4","slug":"britain-s-birmingham-airport-evacuated-after-receiving-report-of-suspicious-vehicle-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: सुरक्षा अलर्ट के बाद खाली कराया गया बर्मिंघम हवाई अड्डा, कई घंटों के लिए सभी उड़ानें की गईं निलंबित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: सुरक्षा अलर्ट के बाद खाली कराया गया बर्मिंघम हवाई अड्डा, कई घंटों के लिए सभी उड़ानें की गईं निलंबित
Thu, 24 Oct 2024 04:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:57 AM IST
सार
मध्य इंग्लैंड में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस को एक संदिग्ध बाहन की रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद बर्मिंघम हवाई अड्डे को आंशिक रूप से बंद करने का आदेश दिया। हवाई अड्डा खाली कराने के साथ ही कई घंटों तक सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिंघम के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सुरक्षा अलर्ट के कारण बुधवार को खाली करा दिया गया। इसके चलते कई घंटों के लिए सभी उड़ानें निलंबित कर दी गईं। मध्य इंग्लैंड में वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस को एक संदिग्ध वाहन की रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने हवाई अड्डे को आंशिक रूप से बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा अलर्ट के बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी, जिसके बाद यात्रियों को अपने सामान के साथ पैदल ही टर्मिनल छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। जबकि, यात्री पहले से ही हवाई अड्डे पर उड़ानों के इंतजार में बैठे थे।
विज्ञापन
बर्मिंघम हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया कि हम किसी भी असुविधा और व्यवधान के लिए क्षमा चाहते हैं। हवाई अड्डे पर सभी की सुरक्षा हमारी नंबर एक प्राथमिकता है।
विज्ञापन
ईडीओ की टीम द्वारा तलाशी के बाद वाहन को माना सुरक्षित
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि वाहन की तलाशी और मूल्यांकन करते समय निकासी एक 'एहतियाती उपाय' थी। विस्फोटक आयुध निपटान (ईडीओ) टीम द्वारा तलाशी के बाद वाहन को सुरक्षित माना गया।
हवाईअड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, 'परिचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी एयरलाइन से नवीनतम उड़ान जानकारी की जांच करें।'
ब्रिटेन का सातवां व्यस्त हवाई अड्डा है बर्मिंघम
बता दें कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से बर्मिंघम हवाई अड्डा ब्रिटेन का सातवां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। इसका उपयोग एसीजेट, रायनएयर, टीयूआई एयरवेज और जेट2.कॉम के लिए ऑपरेटिंग बेस के रूप में किया जाता है। इसके सबसे व्यस्त मार्ग डबलिन, दुबई, एम्स्टर्डम, पाल्मा डी मल्लोर्का और टेनेरिफ-साउथ हैं।