{"_id":"5d2681368ebc3e6cb12e92c7","slug":"britain-s-big-step-for-freedom-of-media-around-the-world-promise-to-give-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटेन का बड़ा कदम, 1 करोड़ पाउंड देने का वादा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता के लिए ब्रिटेन का बड़ा कदम, 1 करोड़ पाउंड देने का वादा
Thu, 11 Jul 2019 05:52 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 11 Jul 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की सरकार ने दुनिया भर में मीडिया की स्वतंत्रता को बेहतर बनाने के लिए 1.8 करोड़ पाउंड की राशि देने और नए ‘ग्लोबल मीडिया डिफेंस फंड’ के गठन की बुधवार को घोषणा की। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने लंदन में आयोजित मीडिया की स्वतंत्रता पर पहले वैश्विक सम्मेलन में यह घोषणा की।
विज्ञापन
इस सम्मेलन में प्रसार भारती के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हिस्सा लिया। प्रकाश ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने और देश में आए मीडिया बूम के मद्देनजर हम दुनिया में प्रेस की आजादी को बेहतर बनाने के कदम का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संघर्ष चल रहा है, वहां पत्रकारों को बहुत खतरा होता है। ऐसे में उनकी रक्षा के लिए विशेष फंड का गठन स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन