फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Rishi Sunak May Two General Election Firmly Rules Out early poll speculations

Rishi Sunak: ब्रिटेन में दो मई को आम चुनाव की संभावनाएं नहीं; भारतवंशी पीएम सुनक ने अटकलों पर लगाया विराम

Fri, 15 Mar 2024 08:06 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Mar 2024 08:06 PM IST
सार

ब्रिटेन में दो मई को आम चुनाव की कोई संभावनाएं नहीं हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने तय समय से पहले चुनाव कराए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। अटकलों का दौर विपक्षी दल- लेबर पार्टी के बयानों से शुरू हुआ। कयास लगाए जा रहे थे कि ब्रिटेन में स्थानीय प्रशासकों के चुनाव के साथ ही आम चुनाव कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Britain Rishi Sunak May Two General Election Firmly Rules Out early poll speculations
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटेन के पहले भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने तय समय से पहले चुनाव कराए जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दो मई को देश के आम चुनाव नहीं कराए जाएंगे। सुनक के बयान के बाद लेबर पार्टी की तरफ से शुरू हुई कयासबाजी खत्म होने की उम्मीद है। लेबर पार्टी ने कहा था कि लंदन में स्थानीय और प्रशासकों के चुनाव के साथ ही आम चुनाव भी कराए जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक सुनक ने इस साल की शुरुआत में साल की दूसरी छमाही में चुनाव कराने पर विचार करने की बात कह चुके हैं। हालांकि, हाल के कुछ हफ्तों में मई की शुरुआत में अचानक चुनाव कराए जाने की अटकलें लगाई जाने लगीं।
विज्ञापन


क्या स्थानीय चुनाव के साथ आम चुनाव की संभावना?
गुरुवार को एक चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान 43 वर्षीय सुनक ने कहा कि लोगों को अनुमान लगाते रहना पसंद है, लेकिन ब्रिटेन में दो मई को आम चुनाव की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कई हफ्तों में ब्रिटेन में पुलिस और अपराध आयुक्तों, स्थानीय परिषदों, महापौरों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उसी समय ब्रिटेन का आम चुनाव भी होगा? सुनक ने कहा, उस दिन आम चुनाव नहीं होगा, लेकिन जब भी आम चुनाव होगा, विकल्प मायने रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed