{"_id":"6352a8a739fa524fd462817b","slug":"britain-political-crisis-rishi-sunak-holds-firm-as-bookies-favourite-to-replace-liz-truss-as-uk-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Crisis: लिज ट्रस के बाद कौन होगा अगला ब्रिटिश प्रधानमंत्री? ऋषि सुनक सबसे आगे, बोरिस भी रेस में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK Crisis: लिज ट्रस के बाद कौन होगा अगला ब्रिटिश प्रधानमंत्री? ऋषि सुनक सबसे आगे, बोरिस भी रेस में
Fri, 21 Oct 2022 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 21 Oct 2022 07:45 PM IST
सार
पिछले महीने हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सुनक ने ट्रस के लघु बजट से आर्थिक संकट आने का पूर्वानुमान लगाया था। ऐसे में अब उन्हें अब 10 डाउनिंग स्ट्रीट के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद पार्टी नेता और प्रधानमंत्री पद को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस बीच सट्टेबाजों की पसंद भारतीय मूल के ब्रिटिश और पूर्व चांसलर ऋषि सुनक बने हुए हैं। पिछले महीने हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे सुनक ने ट्रस के लघु बजट से आर्थिक संकट आने का पूर्वानुमान लगाया था। ऐसे में अब उन्हें अब 10 डाउनिंग स्ट्रीट के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
सट्टेबाजी संस्था ऑडचेकर के मुताबिक, 42 साल के सुनक 55 फीसदी पसंदीदा राय ले कर साथ सबसे आगे चल रहे हैं। 29 फीसदी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान के लिए हाउस ऑफ कामन (संसद के निचले सदन) की नेता पेनी मोरडांट का नाम सामने आ रहा है। पेनी पिछले नेतृत्व चुनाव में लिए संसदीय मतों के पहले चरण के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थीं। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा सचिव बेन वालेस ने शुक्रवार को खुद को ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
सुनक को खुले तौर पर समर्थन करने वाले करीब 50 सांसदों में शामिल डोमनिक राब ने ट्वीट किया कि मैं प्रधानमंत्री पद के लिए सुनक का समर्थन करता हूं। उनके पास ब्रिटिश लोगों की सेवा के लिए सरकार में बेहतरीन प्रतिभाओं को लाकर वित्तीय स्थिरता को बहाल करने, महंगाई को कम करने और कर कटौती और कंजर्वेटिव पार्टी को एकजुट रखने की योजना और विश्वसनीयता है।
विज्ञापन
इस बीच विपक्ष तत्काल मध्यावधि चुनाव कराने की मांग कर रहा है। वहीं, सत्तारूढ़ दल में ट्रस के उत्तराधिकारी के चुनाव को लेकर चर्चा और अटकलों को दौर चरम पर है। अब पार्टी को तय करना है कि पद संभालने के 44 दिनों के भीतर इस्तीफा देने वाली ट्रस का उत्तराधिकारी कौन होगा।