फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: PM Johnson came in contact with Corona infected Health Minister Javed, but will not live in isolation

ब्रिटेन: पीएम जॉनसन और वित्त मंत्री सुनक कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आने पर पृथक-वास में गए

Mon, 19 Jul 2021 12:31 AM IST
एपी, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 12:31 AM IST
सार

ब्रिटेन की ऐप आधारित 'टेस्ट एंड ट्रेस प्रणाली' ने जॉनसन को जावेद के संपर्क में आने के कारण सतर्क किया है। हालांकि पीएम ने 10 दिन तक घर में रहने से इनकार कर दिया है। संक्रमित मिले जावेद भी टीके की सभी खुराक ले चुके हैं, फिर भी संक्रमित हो गए। 
 

विज्ञापन
Britain: PM Johnson came in contact with Corona infected Health Minister Javed, but will not live in isolation
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, वित्त मंत्री ऋषि सुनक कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण रविवार को पृथक-वास में चले गए। हालांकि, इससे पहले कहा गया था कि प्रधानमंत्री पृथक-वास में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित कार्यालय ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषि सुनक, दोनों को बीती रात ‘टेस्ट-एंड-ट्रेस’ फोन ऐप से सतर्क किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद के साथ बैठक की थी जो शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। जावेद कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। जावेद का कहना है कि उन्हें कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथक-वास में नहीं जाने को लेकर पूर्व के अपने फैसले की आलोचना के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी किया। विपक्षी दलों ने आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के लिए कुछ और नियम हैं। संक्रमित के संपर्क में आने के कारण जॉनसन और सुनक सोमवार को ‘फ्रीडम डे’ पर पृथक-वास में होंगे जब सरकार इंग्लैंड से लॉकडाउन संबंधी सभी पाबंदी हटाने की तैयारी कर रही है।

जिन लोगों को मोबाइल ऐप से इस तरह की सूचना मिलती है उन्हें पृथक-वास में जाना होता है, हालांकि यह कानूनी बाध्यता नहीं है। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने पहले बताया था कि जॉनसन इसके बजाय दैनिक आधार पर कोरोना वायरस की जांच कराएंगे। ऋषि सुनक पर यही नियम लागू होते हैं क्योंकि वह भी बैठक के बाद जावेद के संपर्क में आए थे। 

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
सरकार ने बताया कि दोनों व्यक्ति 'इस दौरान सिर्फ जरूरी सरकारी कामकाज' करेंगे। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और नियम के अनुसार संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास में रहने की सलाह दी जाती है। कारोबारियों, रेस्त्रां, कार निर्माताओं और लंदन मेट्रो ने इसके कारण कर्मचारियों की कमी का सामना करने की बात कही है।विपक्षी लेबर पार्टी के स्वास्थ्य प्रवक्ता जोनाथन एशवर्थ ने कहा कि लोग इस बात से नाराज हैं कि कुछ लोगों को पृथक-वास से बचने के लिए 'वीआईपी' की तरह विशेष सुविधा मिल रही है।

जॉनसन अप्रैल 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और वह तीन दिन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। अब वह ऐसे समय में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जब सोमवार से ब्रिटेन की सरकार पाबंदी हटाने की तैयारी कर रही है। हालांकि सरकार ने बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वायरस के इस स्वरूप का सबसे पहले भारत में पता चला था। शनिवार को ब्रिटेन में 54,000 से अधिक मामले आए जो जनवरी के बाद से सबसे अधिक है।


पीएम पहले भी हो चुके हैं संक्रमित
जॉनसन अप्रैल 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और वह तीन दिन अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती थे। अब वह ऐसे समय में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जब सोमवार से सरकार इंग्लैंड से पाबंदी हटाने की तैयारी कर रही है। हालांकि, सरकार ने बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के मद्देनजर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वायरस के इस स्वरूप का सबसे पहले भारत में पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed